September 14, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888
1005351060
012 013
111 222 333

तृतीय भुवन चंद्र साह मेमोरियल इंटर स्कूल टी. टी टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

नैनीताल। सरोवर नगरी में प्रतिष्ठित सी०आर०एस०टी० इण्टर कालेज में तृतीय भुवन चन्द्र साह मैमोरियल अन्तरविद्यालयी प्रतियोगिता का विधिवत उ‌द्घाटन मुख्य अतिथि डॉ सरस्वती खेतवाल अध्यक्ष नगर पालिका नैनीताल एवं विशिष्ट अतिथि श्री हरीश तिवारी विश्व प्रसिद्ध धावक, विद्यालय के प्रबन्धक अनूप साह मैं संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन कर किया गया। अन्तरविद्यालयी प्रतियोगिता के साथ ही 60 वर्ष से अधिक वर्ष के खिलाडियों के लिये वेट्रन टेबल टेनिस टूर्नामेन्ट का भी आयोजन किया जा रहा है। उदघाटन समारोह में सी०आर०एस०टी० इण्टर कालेज के छात्रों द्वारा सरस्वती बदना एवं सी०आर०एस०टी० प्राईमरी विंग द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार पाण्डेय द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया, उन्होंने अवगत कराया कि इस वर्ष विगत वर्षों की तुलना में दो गुने छात्र इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहें हैं। इससे खिलाड़ियों के बीच इस प्रतियोगिता से लगाव परिलक्षित होता है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुवे विशिष्ट अतिथि एवं विद्याालय प्रबन्ध समिति के सदस्य आलोक साह ने सभी के प्रति अपनी शुभ कामनायें प्रेषित की तथा भविष्य में और अधिक इस खेल को विस्तृत रूप देने की बात कही। मुख्य अतिथि डा० सरस्वती खेतवाल द्वारा विद्यालय के शैक्षणिक खण्ड में स्थित जगदीश साह सभागार में आयोजित इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों एवं प्रायोजक संस्था का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शहर की खेल गतिविधियों, रंगमंच से जुड़े कार्यक्रमों के लिये यह सभागार अत्यन्त उपयोगी सिद्ध हुआ है, और शहर की रचनात्मक गतिविधियों के प्रमुख केन्द्र के रुप में उभर रहा है। विद्यालय के प्रबन्धक अनूप साह द्वारा सभी खिलाड़ियों का आवाहन
किया कि वह खेल के साथ ही स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहे एवं मनुष्य शरीर एवं पर्यावरण के लिए हानिकारक प्लास्टिक के उपयोग से बचें, ताकि नैनीताल को प्लास्टिक मुक्त शहर के रुप में स्थापित यिका जा सके। विशिष्ट अतिथि श्री हरीश तिवारी अंतराष्ट्रीय धावक, ने सभी विद्यार्थियों को अध्ययन के साथ ही खेल को भी भविष्य के लिए कैरियर के रुप में अपनाने पर बल दिया। अन्त में उन्होंने सभी खिलाड़ियों को अनुशासित रहने, निर्णायको के निर्णय को स्वीकार करने एवं खेल भावनाओं को बनाये रखने हेतु शपथ दिलायी। प्रतियोगिता में भारतीय शहीद सेनिक विद्यालय नैनीताल, सेंन्ट जोसेफ कालेज, नैनीताल, मोहन लाल साह बाल विद्या मन्दिर नैनीताल, सी०आर०एस०टी० इण्टर कालेज, नैनीताल, शेरवुड कालेज नैनीताल, बिरला विद्या मंदिर नैनीताल, नैन्सी कान्वेन्ट ज्योलीकोट, एम०जी० इण्टर कालेज, हल्द्वानी, सेन्ट मैरीज कान्वेन्ट नैनीताल रा०३०का० भूमियाधार समेत लगभग ग्यारह विद्यालयों की टीमें प्रतिभाग कर रहीं हैं। साठ वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागियों में भी इस प्रतियोगिता के लिये उत्साह देखा जा रहा है, और शहर के लगभग 14 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे है। उदघाटन समारोह के अवसर पर प्रायोजक संस्था की ओर से शैलेन्द्र साह, नागेन्द्र साह, योगेश साह, श्रीमती गीता साह, रौटरी क्लब की अध्यक्ष शिवांगी साह, आदि उपस्थित थे। प्रतियोगिता के निर्णायक शैलेश साह, चंन्दन बिष्ट, संजय साह, है। इस अवसर पर श्री शैलेन्द्र चौधरी, रितेश साह, ललित सिंह जीना, गणेश दत्त लोहनी, मनीष साह,राजेश कुमार
आदि उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन डा० सोबन सिंह बिष्ट एवं अनुपम उपाध्याय द्वारा संयुक्त रुप से किया गया।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *