September 12, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

बधाइयां। कांग्रेस का बड़ा कुनबा

0
1005317388
012 013
111 222 333

समाजसेवी शीलू कुमार ने सभासद पत्नी सपना और अपने साथियों संग थामा कांग्रेस का दामन

नैनीताल। नैनीताल विधानसभा के समाज सेवी और भवाली निवासी शीलू कुमार ने शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के समक्ष अपने दर्जनों साथियों के साथ कांग्रेस का दामन थामा है। बता दे इस बड़े राजनीतिक घटनाक्रम को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले नैनीताल क्षेत्र में एक बड़े सियासी समीकरण के बदलने के तौर पर देखा जा रहा है। समाजसेवी शीलू कुमार ने आज शुक्रवार को हल्द्वानी स्थित स्वराज आश्रम में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने शीलू कुमार को उनके समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल कराया।
शीलू कुमार के कांग्रेस में शामिल होते ही नैनीताल विधानसभा की सियासत में हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में इसे आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर शीलू कुमार की मजबूत दावेदारी से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि कांग्रेस में टिकट के लिए पीसी गोरखा, मीमांसा आर्य और जिशान्त कुमार सिंकू समेत अन्य नाम भी चर्चा में हैं। ऐसे में टिकट किसे मिलेगा, यह अभी तय नहीं है। शीलू कुमार लगातार नैनीताल विधानसभा के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में जनता के बीच में है। और उनका राजनीतिक ग्राफ भी दिन पर दिन बढ़ रहा है। नैनीताल से लेकर देहरादून तक इसी की चर्चा है। अब देखना यह है कांग्रेस नैनीताल विधानसभा से किसको प्रत्याशी बनती है अब सबसे प्रबल दावेदार में शीलू कुमार नजर आ रहे हैं। उनके कांग्रेस में शामिल होते ही आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सरकार में तेज हो गई है।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *