भाजपा नैनीताल ग्रामीण मंडल की कार्यशाला बैठक में
सेवा संकल्प एवं बूथ सशक्तिकरण अभियान पर हुआ मंथन




नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी नैनीताल ग्रामीण मंडल की कार्यशाला बैठक शुक्रवार, को मंडल अध्यक्ष सुरेश चंद उप्रेती की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य वक्ता जिला उपाध्यक्ष नवीन भट्ट , मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया जिला कार्यकारिणी सदस्य हेम आर्या एवं भुवन आर्या पान सिंह खन्नी कुन्दन अधिकारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गणेश मेहरा तथा मंडल प्रभारी आनंद सिंह बिष्ट सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक जीवन एवं सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे राष्ट्रव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
मुख्य वक्ता नवीन भट्ट ने कार्यकर्ताओं को अभियान की रूपरेखा की जानकारी देते हुए बताया कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक 11 प्रमुख सेवा एवं जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक जीवन एवं सेवा के 25 वर्षों की यात्रा, उनके सेवा, समर्पण, सुशासन एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही विकसित भारत के संकल्प को मजबूत किया जाएगा। बैठक में बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर भी विस्तृत मंथन किया गया। कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं उनका लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के राजनीतिक जीवन एवं सेवा के 25 वर्षों को देश के प्रति निरंतर समर्पण और सेवा की प्रेरणादायी यात्रा बताते हुए कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभानी होगी। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर प्रभावी एवं सक्रिय कार्य करने पर भी जोर दिया। इस मौके पर बैठक में मंडल मंत्री विजय सिंह, मंडल महामंत्री किसान मोर्चा योगेश सिंह बिष्ट, मंडल महामंत्री ओबीसी मोर्चा गौरव गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा मुकेश मेहरा, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा ललित सिंह नेगी, हेमंत कनवाल, खुशहाल बिष्ट, दीपक सिंह बिष्ट, चंदन सिंह कनवाल, तरुण कुमार, बच्चे सिंह नेगी, पंकज अग्रवाल, राधा देवी, राम सिंह, पूरन सिंह, महेंद्र सिंह मेहरा, कुंदन अधिकारी, जिला उपाध्यक्ष तारा सिंह, भोपाल सिंह बिष्ट, पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य राजन सिंह राठौड़, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गणेश सिंह मेहरा, युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल महामंत्री नीरज सिंह बिष्ट, पूरन सिंह बुद्ध, कुशाल सिंह बिष्ट, सुंदर बिष्ट, पूर्व सैनिक एवं मंडल आईटी यश राठौड़, पान सिंह खानी, पूर्व मंडल अध्यक्ष कौशल कुमार, एससी मोर्चा महामंत्री पूरन सिंह अरोड़ा, पूर्व मंडल अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट, बूथ अध्यक्ष तारा दत्त, हेम बहुखंडी, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह कनवाल, शक्ति केंद्र संयोजक हरीश पंत, महामंत्री महिला मोर्चा प्रभाव पांडे सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




















