September 10, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

139वीं पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती हिमालय संग्रहालय

0
1005302687
012 013
111 222 333

इतिहास विभाग डी एस बी परिसर मे धूमधाम से मनाई गई

नैनीताल। सरोवर नगरी में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती हिमालय संग्रहालय, इतिहास विभाग, डी0एस0बी0 परिसर मे धूमधाम से मनाई गई बता दें पूरे देश में 10 सितंबर आज के दिन भारत रत्न प0 गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती के अवसर पर अपने-अपने तरीके से याद किया जा रहा है। और जयंती मनाई जा रही है। बता दे पं0 पन्त का जन्म 10 सितम्बर 1887 को अल्मोड़ा जिले के खूंट गांव मंे हुआ था और 1961 में यह महान स्वतंत्रता सेनानी हम सब को छोड़कर चल दिये। प0 पन्त 1937 से 1939 तक उत्तर प्रदेश के प्रीमियर रहे तथा 1946 से 1954 तक उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री रहे। फिर 1955 से 1961 तक भारत के केन्दीय गृृह मंत्री रहे।
हिमालय संग्रहालय, इतिहास विभाग, डी0एस0बी0 परिसर, नैनीताल में 10 सितम्बर 2026 से 30 सितम्बर 2026 तक प0 पंत के छायाचित्रों व उनके पत्रों की प्रदर्शनी का शुभारम्भ हो गया है। इस प्रदर्शनी में प0 गोविन्द बल्लभ पंत के जीवनी से जुड़े छायाचित्रों के माध्यम से प0 पन्त के व्यक्तित्व व कृतित्व के महत्वपूर्ण आयामों पर प्रकाश डाला जा रहा है।
संग्रहालय में रखे प0 पंत के पत्रों व छायाचित्रों का आज दर्जनों विद्यार्थियों, शिक्षकों, शोधार्थियों के साथ ही आगन्तुकों ने अवलोकन किया। साथ ही आगन्तुको का कहना है कि यहा पर रखे प0 गोविन्द बल्लभ पन्त के पत्रो के साथ ही छायाचित्र अति दुर्लभ व महत्वपूर्ण होने के साथ ही सग्रहालय मे रखी अन्य सामग्री भी हमारे इतिहास को जानने का महत्वपूर्ण साधन है। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष इतिहास विभाग प्रो0 संजय घिल्डियाल, संग्रहालय प्रभारी प्रो0 सावित्री कैड़ा जन्तवाल, प्रो0 संजय कुमार टम्टा, प्रो0 रीतेश साह, डा0 शिवानी रावत, डा0 मनोज बाफिला, डा0 पूरन सिंह अधिकारी, डा0 भुवन चन्द्र शर्मा, डा0 हरदयाल सिंह जलाल, डा0 विरेन्द्र पाल, डा0 शिवराज सिंह कपकोटी, अनूप कुमार, भुवन पाठक आदि लोग उपस्थित थे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *