September 10, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888
1005301557
012 013
111 222 333

लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल ने जीता नॉर्थ इंडिया स्कूल मेरिट अवॉर्ड

हाई हैप्पीनेस क्वोशिएंट स्कूल्स’ श्रेणी के अंतर्गत लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल को सर्वश्रेष्ठ स्कूल के सम्मान से नवाजा गया

गुरुग्राम नैनीताल।
लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल को एजुकेशन Today द्वारा किए गए व्यापक सर्वेक्षण एवं मूल्यांकन के बाद नॉर्थ इंडिया स्कूल मेरिट अवॉर्ड्स 2026 में ‘हाई हैप्पीनेस क्वोशिएंट स्कूल्स’ श्रेणी के अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ स्कूल के सम्मान से नवाजा गया। यह पुरस्कार शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार, समग्र विकास और आनंदमय सीखने के वातावरण के प्रति विद्यालय की प्रतिबद्धता को मान्यता देता है।

प्रधानाचार्य भुवन त्रिपाठी ने द वेस्टिन गुड़गांव में आयोजित नॉर्थ एजुकेटर्स समिट एवं नॉर्थ इंडिया स्कूल मेरिट अवॉर्ड्स 2026 समारोह में यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्य भुवन त्रिपाठी ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए शिक्षकों, स्टाफ, विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई दी तथा इसे संपूर्ण लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल परिवार की सामूहिक सफलता बताया। यह सम्मान विद्यालय की उत्कृष्टता और आनंदमय शिक्षा के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *