October 17, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

उक्रांद के पूर्व विधायक त्रिपाठी को उनकी पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

0
1005169028
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । उक्रांद के पूर्व विधायक विपिन त्रिपाठी को नैनीताल क्लब में उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि दी गयी।
इस मौके पर  पूर्व विधायक स्वर्गीय विपिन त्रिपाठी की प्रतिमा पर  पुष्प अर्पण किए गए। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जन्तवाल ने उत्तराखंड आंदोलन के  पुरोधा विपिन त्रिपाठी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि अभी उत्तराखंड के निवासियों के सपनों का उत्तराखंड नहीं बन पाया है ।आज राज्य में पलायन,बेरोजगारी ,चिकित्सा तथा शिक्षा  व आपदा की चुनौती से लोग पीडि़त हैं । पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्याम नारायण ने कहा कि विपिन त्रिपाठी क्रांतिकारी व्यक्ति व जुझार नेता रहे, उनकी कमी हमेशा उत्तराखंड निवासियों को खलेगी। वरिष्ठ सदस्य अंबा दत्त बवाड़ी ने एकजुट होकर त्रिपाठी के पद चिन्हों पर चलने हेतु आह्वान किया।कर्मचारी नेता कंचन चंदोला ने अपने संबोधन में उत्तराखंड राज्य में लोगों की समस्या का निदान करने हेतु एक बड़े आंदोलन की आवश्यकता बतायी वहीं हरीश अधिकारी ने कहा आज जनमानस त्रस्त है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज बिष्ट ने गिरीश तिवारी गिर्दा के जनगीत गाकर सुनाया बदलाव का आह्वान किया । सैनिक स्कूल के प्रधानाचार्या बिशन सिंह मेहता ने भी विचार रखे। छात्र नेता चेतन नेगी युवा पीढ़ी का भविष्य अंधकार हो रहा है ।रमेश चंद्र कांडपाल ने सभी का आह्वान किया कि इस राज्य के लोगों को जल ,जंगल तथा जमीन का हक नहीं मिल रहा है ।अंत में नेपाल त्रासदी में मृतकों के लिए मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *