आयुक्त दीपक रावत ने पत्र का संज्ञान लेते हुए
डीएम रयाल को दिए निर्देश और पुनीत को भेजा पत्र

नैनीताल। सरोवर नगरी में श्री मां नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन ने बीते 19 अगस्त को तत्काल आंदोलन स्थगित करते हुए जिला अधिकारी ललित मोहन रियल और आयुक्त दीपक रावत को लगभग एक दर्जन से अधिक बिंदुओं को लेकर ज्ञापन दिया था। उसी का संज्ञान लेते हुए आयुक्त दीपक रावत ने पुनीत को ज्ञापन का जवाब देते हुए पत्र भेजा है जिसमें तत्काल अधिकारियों को समय से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। बता दे बीते 15 अगस्त से 19 अगस्त लोअर मॉल रोड के रोड सुचारू में देरी तथा अन्य नैनीताल के मुद्दों और संबंधित धरने और धरना इस्थागीत करने उपरांत कुमाऊँ कमिश्नर तथा ज़िला अधिकारी को दिए पत्र के संबंध में। बीते 19 अगस्त को माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल संस्थापक अध्यक्ष पुनीत टंडन के पाँच दिवस के धरने के स्थगित करने के दौरान हमारे द्वारा ज़िलाधिकारी महोदय और कमिश्नर साहब को जो पत्र प्रेषित किया गया था, उसके संबंध में कुमाऊँ कमिश्नर साहब का जवाब आ गया है।
हमने पत्र में जो 13 बिंदु रेखांकित (हाइलाइट) किए थे, उन पर कमिश्नर साहब ने डीएम साहब को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिसकी प्रतिलिपि मुझे भी प्राप्त हुई है। इसमें मुख्य रूप से निम्नलिखित विषय शामिल हैं:-
- लोअर मॉल रोड का व्यय: बीते 10 वर्षों में साल-दर-साल हुआ खर्च, विशेष रूप से पिछले 1 वर्ष का पूरा विवरण।
- सड़क की दरारें व मरम्मत: सड़क पर पड़ी दरारों का तथा खास तौर से अपर मॉल रोड के मुख्य कारण और उनकी स्थायी मरम्मत हेतु की जाने वाली कार्ययोजना।
- नो हॉन्किंग ज़ोन: जब तक लोअर मॉल रोड पूरी तरह सुचारू नहीं हो जाती, तब तक ‘नो हॉन्किंग ज़ोन’ के नियम को स्थगित (सस्पेंड) रखना।
- मैदान व बाउंड्री वॉल निर्माण: मैदान फ्लैट्स में बने दो-दो पार्क और बाउंड्री वॉल के निर्माण की वैधता, किस विधि-विधान के तहत यह कार्य किया गया, तथा क्या इसमें नैनीताल झील को लेकर उच्च न्यायालय और एनजीटी (NGT) के सभी दिशा-निर्देशों का पालन हुआ है।
- सीवर व्यवस्था व अन्य समस्याएँ: सीवर से जुड़े मुद्दे तथा जो सीवर का पानी झील में जा रहा है और जनहित के अन्य विषय जो प्रशासन के समक्ष रखे गए थे।
- पार्किंग एवं कार्यों की समय-सीमा: मेट्रोपोल पार्किंग का निर्माण कब तक पूरा होगा, उसका वर्क ऑर्डर, तथा अन्य सभी विकास कार्यों की तय समय-सीमा का लिखित ब्योरा।
- बोट हाउस के सामने कंक्रीट के पार्क के पुनर समीक्षा तथा अन्यथा की परिस्थिति में उच्च न्यायालय तथा जरूरत पड़ने पर सर्वोच्च न्यायालय जाने की जानकारी।
मुझे उम्मीद है कि ज़िलाधिकारी महोदय इन बिंदुओं पर तथा तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए हमें लिखित रूप से समय सीमा के साथ अवगत कराएँगे, जिससे यह बात जनता के सामने स्पष्ट हो सके कि प्रशासन की नैनीताल संरक्षण के प्रति तथा बचाव के प्रति कितनी तत्परता और संजीदगी है। साथ ही हम नैनीताल के हित में पूरी निष्ठा से जुटे हुए है और पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि आंदोलन केवल 14 दिनों के लिए स्थगित किया गया है, समाप्त नहीं हुआ है। यदि तय समय में प्रशासन की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है, तो हम धरने पर पुनर्विचार करेंगे और नैनीताल को बचाने के लिए एक बड़े जनांदोलन का आग़ाज़ किया जाएगा। इस बात की भी व्याख्या कुमाऊँ कमिश्नर तथा सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत के द्वारा जिलाधिकारी ललित मोहन रायल से कर दी गई है।
अध्यक्ष पुनीत टंडन द्वारा पहल कई बार बोट हाउस क्लब के सामने पार्क की बात उच्च न्यायालय ले जाने की सबको ज्ञात है। उस दिशा में संतोषजनक कार्यवाही ना किए जाने पर तथा पूर्व में जिलाधिकारी महोदय को लिखे गए पत्र के जवाब ना आने के कारण जल्द ही शुरू कर दी जाएगी।




















