जनकवि गिर्दा और शिक्षा की अलख जलाने वाले प्रताप भैया की स्मृति पर
कल शनिवार 22 अगस्त से एक हफ्ते 29 अगस्त तक
हिमालय संग्रहालय, इतिहास विभाग लगेगी पोस्टर प्रदर्शनी


नैनीताल। 22 अगस्त 2010 को गिर्दा तथा उसके अगले दिन 23 अगस्त को उत्तराखंड में शिक्षा की अलख जलाने वाले प्रताप भैया हम सबको छोड़कर चल दिये। 22 अगस्त को गिर्दा के स्मृति दिवस पर उत्तराखंड के तमाम जगहों पर विभिन्न संस्थायें गिर्दा को अपने-अपने तरीके से याद करती हैं। कोई उन्हें आन्दोलनकारी के रूप में याद करता है तो काई जनकवि व संस्कृतिकर्मी के रूप में। कोई उन्हें नाटककार, रंगकर्मी व अभिनेता के रूप में याद करता है तो कोई उन्हें शोधअध्येता व साहित्यकार के रूप में। इसी तरह प्रताप भैया के स्मृति दिवस 23 अगस्त पर नैनीताल स्थित भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय में उनको प्रतिवर्ष याद किया जाता है। प्रो0 संजय घिल्डियाल
विभागाध्यक्ष इतिहास विभाग
प्रो0 सावित्री कैड़ा जंतवाल
प्रभारी हिमालय संग्रहालय
इतिहास विभाग, डी0एस0बी0 परिसर ने बताया इस बार से गिर्दा व प्रताप भैया के स्मृति दिवस पर हिमालय संग्रहालय, इतिहास विभाग, डी0एस0बी0 परिसर, नैनीताल ने भी प्रतिवर्ष गिर्दा व प्रताप भैया के जीवनवृत्त व उनके विभिन्न आयामों पर संग्रहालय में पोस्टर प्रदर्शनी आयोजित करने का फैसला लिया है ताकि वर्तमान पीढ़ी इन दो महान विभूतियों के व्यक्तित्व व कृतित्व से प्रेरणा ले सकें। यह प्रदर्शनी 22 अगस्त से 29 अगस्त तक जारी रहेगी। इस प्रदर्शनी में सभी लोग सादर आमंत्रित हैं।




















