August 21, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

मेनू कैम्प के पांचवें दिन कैडेट्स ने 24.5 किमी सेलिंग पूरी की

0
1005062657
012 013
111 222 333

कैडेट्स ने राजभवन और सेंट फ्रांसिस कैथोलिक चर्च का किया हेरिटेज किया भ्रमण

नैनीताल। सरोवर नगरी में 5 यूके नेवल यूनिट एनसीसी नैनीताल द्वारा आयोजित मोस्ट एंटरप्राइजिंग नेवल यूनिट(मेनू ) कैम्प –2026 के पांचवें दिन कैडेट्स ने नैनी झील में 24.5 किलोमीटर की सेलिंग पूरी की। इसके साथ ही कैम्प के पहले पांच दिनों में कैडेट्स द्वारा कुल 131 किलोमीटर की सेलिंग पूरी की जा चुकी है।
5 यूके नेवल यूनिट एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन मृदुल शाह ने बताया कि कैम्प के पांचवें दिन नौसैनिक प्रशिक्षण के साथ कैडेट्स के लिए हेरिटेज विजिट और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियाँ आयोजित की गईं। उन्होंने बताया कि दिन की प्रमुख गतिविधियों में नैनी झील में 24.5 किलोमीटर की सेलिंग शामिल रही। लगातार चल रहे सेलिंग अभियान के माध्यम से कैडेट्स को नौकायन कौशल के साथ अनुशासन, टीमवर्क, समन्वय और नेतृत्व का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हो रहा है।
एनसीसी अधिकारी प्रो (लेफ्टिनेंट) रीतेश साह ने बताया कि कैम्प के अंतर्गत कैडेट्स ने लोकभवन, नैनीताल का हेरिटेज विजिट किया। भ्रमण के दौरान कैडेट्स को नैनीताल के लोकभवन नैनीताल के स्थापत्य महत्व तथा क्षेत्र की विरासत से परिचित होने का अवसर मिला।
इसके बाद कैडेट्स ने सेंट फ्रांसिस कैथोलिक चर्च का भी भ्रमण किया। हेरिटेज विजिट के माध्यम से कैडेट्स को नैनीताल की बहुआयामी सांस्कृतिक एवं स्थापत्य विरासत को समझने का अवसर मिला। इस प्रकार की गतिविधियाँ कैडेट्स के सामान्य ज्ञान को समृद्ध करने के साथ उन्हें स्थानीय इतिहास और विरासत के संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाती हैं।
कमान अधिकारी कैप्टन शाह ने कहा कि मेनू कैम्प का उद्देश्य केवल नौसैनिक प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि कैडेट्स के समग्र व्यक्तित्व विकास पर भी जोर दिया जा रहा है।
कैम्प की विभिन्न गतिविधियों में चीफ इंस्ट्रक्टर अरविंद कुमार, पेटी ऑफिसर प्रशांत तोमर, चीफ पेटी ऑफिसर विक्रांत सिंह, अमर प्रधान, सनी कुमार, पेटी ऑफिसर दीपक कुमार तथा पेटी ऑफिसर अनूप कुमार सहित प्रशिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *