October 6, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

श्री मां नंदा देवी महोत्सव के उद्घाटन एवं पूजा में प्रतिभाग के लिए सीएम घामी और मंत्रियों को विधायक सरिता और मंदिर समिति के सदस्यों ने दिया निमंत्रण पत्र

0
1005061634
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

देहरादून नैनीताल। विधायक सरिता आर्या एवं श्री राम सेवक सभा के प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को श्री नन्दा देवी महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम हेतु निमंत्रित किया।
श्री राम सेवक सभा के पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी ने बताया कि संस्था की ओर से मुख्यमंत्री को सपत्नीक श्री नंदा देवी महोत्सव के उद्घाटन एवं पूजा में प्रतिभाग हेतु निमंत्रण पत्र भी दिया गया। इसके साथ ही महोत्सव के कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन भी करवाया गया।
इसके बाद संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी गीता धामी को भी धार्मिक आयोजन में प्रतिभाग हेतु निमंत्रित किया।
इसके साथ ही विधायक द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक , प्रभारी मंत्री नैनीताल खजान दास, कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल को भी मुलाकात कर श्री नंदा देवी महोत्सव का आमंत्रण दिया गया।
इस दौरान राम सेवक सभा के सदस्य हरीश राणा एवं भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष व नामित सभासद आनंद बिष्ट उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *