वाल्मीकि समाज का एक जत्था राजस्थान बागड़
गोगा मंडी गोरखनाथ मंदिर घारवीर के लिए रवाना हुआ
सरपंच सहित समाज के लोगों ने पगड़ी बांधकर भव्य स्वागत किया







नैनीताल। सरोवर नगरी में वाल्मीकि समाज का एक जत्था राजस्थान बागड़ गोगा मंडी गोरखनाथ के मंदिरघारवीर के लिए रवाना हुआ इस दौरान वाल्मीकि समाज के सरपंच गिरीश भैया संजय सोदा, दिनेश भाई सहित समाज के दर्जनों लोगों ने रवाना किया बता दें लगभग तीन दर्जन से अधिक भक्त मंदिर दर्शन करने गए हैं जिसमें संजय भगत,महेश कुमार पप्पू, विकास चौहान, राजकुमार पारचे, अश्वनी पारचे, आशु कीर्ति, महेश कुमार, लक्ष्मी देवी लता देवी ज्ञानवती संजनी, मंदिर दर्शन करने गए हैं। समाज के लोगों द्वारा उनको भागड़े की धुन में विदा किया गया। गिरीश भैया सरपंच कमल सिलेलान, राजन लाल, भवाली की ओर से पगड़ी बांधकर भव्य स्वागत किया गया। बता दें यात्रा 8 दिन की है और आठवें दिन यह दर्शन करके वापस लौटेंगे। समाज के लोगों ने इनको विदा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।




















