प्रतिष्ठित होटल एवं रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन ने बीमारी से जूझ रहे बीमारो की मदद की
शहर के लोगों ने उनके कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की

नैनीताल। सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित होटल एवं रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन हमेशा सामाजिक कार्यों मैं पर चढ़कर हिस्सा लेती है और निर्धन गरीब लोगों की सहायता करती आ रही है शुक्रवार को भी संस्था के अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट, महासचिव वेद साह, भानु प्रताप साह, डी.एस.जीना, प्रीति सेठी, हर्षलीन कौर, प्रदीप बोरा और कमल जगाती ने एसोसिएशन की तरफ से संयुक्त रूप से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे पीड़ितों को आर्थिक मदद की। बता दे उन्होंने गेठिया निवासी ब्रैस्ट कैंसर की चोथी स्टेज की बीमारी से एम्स दिल्ली में इलाज करा रही प्रीति पंत को उनकी बहन हेमा जोशी की मौजूदगी में 40,000 नगद राशि देकर मदद की। इसके साथ ही, एसोसिएशन ने नैनीताल के अयारपाट्टा निवासी संदीप को उनकी दो वर्षीय पुत्री शिवांगी के लिए 50 हजार की नगद राशि देकर मदद की है। बता दें शिवांगी भी उसी गंभीर बीमारी(ल्यूकीमिया)से जूझ रही हैं और उनका एम्स ऋषिकेश में इलाज चल रहा है। लोग उनके कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा कर रहे हैं। इस मौके पर




















