October 6, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

घोड़ाखाल सैनिक स्कूल की चयनित छात्राओं के लिए

0
1005054968
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

बालिका छात्रावास का लोकार्पण रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया

नैनीताल। सरोवर नगर जिले के घोड़ाखाल सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में चयनित छात्राओं के लिए नवनिर्मित बालिका छात्रावास का लोकार्पण रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ द्वारा किया गया। छात्रावास के निर्माण से सैनिक स्कूल में अध्ययनरत छात्राओं को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं सुव्यवस्थित आवासीय सुविधा मुहैया होगी।
नवनिर्मित छात्रावास भवन का निर्माण चीफ इंजीनियर बरेली जोन सैन्य अभियंता सेवा के अधीन कराया गया है। छात्रावास का उद्देश्य सैनिक स्कूल में चयनित छात्राओं को उनके शैक्षणिक जीवन के दौरान आवश्यक आवासीय सुविधा मुहैया कराना तथा अध्ययन के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करना है।
लोकार्पण समारोह के दौरान गैरिसन इंजीनियर रानीखेत सुबीर साहा ने रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ को परियोजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्रावास भवन की प्रमुख विशेषताओं, निर्माण कार्य तथा सैनिक स्कूल की चयनित छात्राओं के लिए इससे होने वाले लाभों से मंत्री को अवगत कराया।इस अवसर पर ग्रुप कैप्टन मधु सेंगर, प्रिंसिपल सैनिक स्कूल घोड़ाखाल असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर श्री दीपक कुमार प्रियदर्शी जिन्होंने परियोजना के कार्य को निष्पादित करवाते हुए इसे पूर्ण कराया तथा जूनियर इंजीनियर सूबेदार अतुल परमार सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
नवनिर्मित बालिका छात्रावास सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में चयनित छात्राओं के लिए बेहतर आवासीय सुविधाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। छात्रावास में उपलबध सुविधाओं से छात्राओं को सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण मिलेगा जिससे वे अपने अध्ययन पर बेहतर ढंग से ध्यान केंद्रित कर सकेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *