कुमाऊं फुटबॉल कप शुभारंभ के दौरान
डीएसए ग्राउंड में ताला देख भड़की पालिका अध्यक्ष
काफी कशमकश के बाद खुला भवन पश्चात हुआ
कुमाऊं फुटबॉल कप का शुभारंभ


नैनीताल। सरोवर नगरी में आज गुरुवार को कुमाऊं फुटबॉल कप का शुभारंभ होना था और उद्घाटन करने पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल सभासद व पालिका कर्मचारी फ्लैट्स में पहुंचे तो डी एस ए भवन के बंद रहने पर अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल का पारा चढ़ गया। वहां पहुंचे नगर पालिका के सभासदों तथा कर्मचारियो ने कड़ा विरोध जताया । उन्होंने कहा कि नगर पालिका मनोरंजन क्लब द्वारा फ्लैट्स में कुमाऊं का फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। फिर डीएसए सचिव और पदाधिकारी को फोन किया गया काफी मशक्कत के बाद भवन को खोला गया। इस हरकत को देखकर सभासदों तथा कर्मचारियों काफी रोष व्याप्त रहा और गहमागहमी का माहौल रहा । कुछ देर बाद डी एस ए महासचिव मनोज जोशी वहां पहुंचे और भवन का ताला खोल दिया जिसके बाद मैच शुरू हो पाया । महासचिव मनोज जोशी ने बताया कि भवन के नीचे के कमरे खुले हुए थे। आपको बता दें मुख्य कमरै नहीं खुले थे जिसको लेकर अध्यक्ष और सभासदो मैं काफी नाराजगी देखने को मिली। थोड़ी देर विलम के बाद मैच का उद्घाटन हुआ और खेल प्रारंभ हो गया।




















