अपर निदेशक माध्यमिक सौन ने किया जीआईसी बगड़ और सौंड का औचक निरीक्षण

नैनीताल । अपर निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) कुमाऊं मण्डल नैनीताल गजेन्द्र सिंह सौन ने बुधवार को नैनीताल जिले के कोटाबाग विकासखण्ड के जीआईसी बगड़ और जीआईसी सौंड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडी ने प्रत्येक कक्षा कक्षाओं में जाकर बच्चों से कई सवाल जवाब किये।
उन्होंने शिक्षकों से बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ सामान्य ज्ञान के प्रति भी प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा स्कूली बच्चे नियमित रूप से विधालय में उपस्थित रहे। प्रत्येक छात्र छात्राओं के पठन.पाठन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। एडी ने जीआईसी बगड़ में कक्षा कक्षाओं में जाकर बच्चों से किताबी ज्ञान के अलावा अन्य प्रश्नों के उत्तर जानने की कोशिश की जिस पर बच्चों ने सन्तोषजनक उत्तर दिये। उन्होंने विधालय में अध्ययन बालिका के हाईस्कूल में ३३ प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण होने पर शिक्षकों की प्रशंसा की। उन्होंने दूरस्थ स्कूल होने के कारण शिक्षकों से छात्र संखया के साथ बच्चों के पठन.पाठन पर विशेष ध्यान देने को निर्देशित किया। उन्होंने कहा शिक्षक पढाई को रुचिपूर्ण और प्रभावी बनाये। स्कूली बच्चों की कापियों का समयानुसार मूल्यांकन करें।
इस दौरान प्रभारी प्रधानाचार्य महेंद्र प्रताप सिंह रौतेला ने स्कूल की समस्याओं से भी अवगत कराया। अपर निदेशक ने जीआईसी सौंड में छात्र छात्राओं से संवाद स्थापित किया। बच्चों से स्कूल के साथ अपने घर पर भी पठन पाठन पर विशेष ध्यान देने को कहा। निरीक्षण तिथि को प्रभारी प्रधानाचार्य का प्रभार देख रही गुडिय़ा बी से शैक्षणिक और व्यवस्थागत सुधारों के प्रति सजग रहने की बात कही। निरीक्षण में मुखय प्रशासनिक अधिकारी जगमोहन रौतेला आदि थे।




















