October 6, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

मेनू कैम्प के तीसरे दिन कैडेट्स ने 20 किमी की सेलिंग की पूरी

0
1005035675
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

घोड़ाखाल सैनिक स्कूल में कैडेट्स ने तैराकी मैं दिखाएं जोहर

लाइफ सेविंग उपकरणों और .22 राइफल फायरिंग का भी हुआ प्रशिक्षण

नैनीताल। सरोवर नगरी में 5 यूके नेवल यूनिट एनसीसी , द्वारा आयोजित मोस्ट इंटरप्राइजिंग नेवल यूनिट(मेनू ) कैम्प –2026 के तीसरे दिन कैडेट्स ने नैनी झील में 20 किलोमीटर की सेलिंग पूरी की। इसके साथ ही कैम्प के पहले तीन दिनों में कैडेट्स द्वारा कुल 81 किलोमीटर की दूरी तय की जा चुकी है। 5 यूके नेवल यूनिट एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन मृदुल शाह ने बताया कि तीसरे दिन कैडेट्स ने नौकायन अभियान के दौरान 20 किलोमीटर की दूरी पूरी की। उन्होंने कहा कि लगातार चल रहे सेलिंग प्रशिक्षण के माध्यम से कैडेट्स को नौकायन तकनीक, टीमवर्क, समन्वय, अनुशासन और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में निर्णय लेने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हो रहा है। कैप्टन शाह ने बताया कि कैम्प के तीसरे दिन सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में कैडेट्स को तैराकी की बेसिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही तैराकी के दौरान उपयोग किए जाने वाले विभिन्न लाइफ सेविंग इक्विपमेंट के प्रयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण भी दिया गया। कैडेट्स को जल में सुरक्षित रहने, आपात स्थिति में प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया करने तथा जीवन रक्षा उपकरणों के उचित उपयोग की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में ही कैडेट्स को .22 मिमी राइफल से फायरिंग का प्रशिक्षण भी दिया गया। फायरिंग प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को हथियार संचालन, सुरक्षा संबंधी सावधानियों तथा निशानेबाजी के मूलभूत पहलुओं से परिचित कराया गया। इस प्रशिक्षण के माध्यम से कैडेट्स में एकाग्रता, अनुशासन, आत्मसंयम और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने पर जोर दिया गया। कैप्टन शाह ने कहा कि मेनू कैम्प का उद्देश्य कैडेट्स को विभिन्न नौसैनिक एवं साहसिक गतिविधियों के माध्यम से व्यावहारिक कौशल प्रदान करने के साथ-साथ उनमें अनुशासन, नेतृत्व, साहस, आत्मविश्वास, टीम भावना और आपात परिस्थितियों में जीवन रक्षा की क्षमता विकसित करना है। उन्होंने कहा कि सेलिंग, तैराकी, लाइफ सेविंग और फायरिंग जैसे प्रशिक्षण कैडेट्स को चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में संयम बनाए रखने और प्रभावी निर्णय लेने के लिए तैयार करते हैं।
उन्होंने बताया कि कैम्प के दौरान प्रशिक्षकों द्वारा कैडेट्स को विभिन्न गतिविधियों में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कैडेट्स ने सभी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अनुशासन, टीम भावना और सीखने की प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया।
उन्होंने बताया कि कैम्प के आगामी दिनों में नौसैनिक प्रशिक्षण, साहसिक गतिविधियों, सामाजिक जागरूकता तथा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *