कुमाऊँ विश्वविद्यालय मैं एबीवीपी के अध्यक्ष प्रत्याशी चेतन बिष्ट के नेतृत्व में
संगठन के शिष्ट मंडल ने डीएमएस हॉस्टल, भीमताल में अवैध तरीके से विद्युत शुल्क वसूली के विरोध में कुलपति प्रोफेसर रावत को ज्ञापन सोपा

नैनीताल। सरोवर नगरी में कुमाऊँ विश्वविद्यालय मैं गुरुवार को एबीवीपी के अध्यक्ष प्रत्याशी चेतन बिष्ट के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी और सदस्यों ने
डीएमएस हॉस्टल, भीमताल में विद्युत शुल्क की वसूली, आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराने तथा लंबित परीक्षा परिणाम एवं छात्रसंघ चुनाव के संबंध में ज्ञापन सोपा है जिसमें अवगत कराया है कि कुमाऊँ विश्वविद्यालय के डीएमएस हॉस्टल भीमताल में अध्ययनरत्र छात्र-छात्राओं से हॉस्टल शुल्क के रूप में 23,000 की राशि ली जाती है। इसके बावजूद हॉस्टल में विद्युत उपयोग के नाम पर अलग से शुल्क की वसूली की जाती है, जबकि नैनीताल स्थित हॉस्टलों में इस प्रकार की अलग विद्युत वसूली नहीं की जाती है। इससे डीएमएस हॉस्टल में रहने वाले छात्र-छात्राओं पर अनावश्यक आर्थिक भार पड़ रहा है।
इसके अतिरिक्त डीएमएस हॉस्टल, भीमताल में छात्र-छात्राओं की आवस्यकताओं को ध्यान में रखते हुए वाशिग मशीन की उचित व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। साथ ही, विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास तथा खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु आवश्यक खेल सामग्री (स्पोर्टस सामान) भी उपलब्ध नहीं है। साथ ही, विश्वविद्यालय के जिन पाठ्यक्रमों/सेमेस्टरों के परीक्षा परिणाम अभी घोषित नहीं हुए हैं, उन्हें शीघ्र घोषित किया जाना आवश्यक है। विद्यार्थियों के शैक्षणिक हितों को ध्यान में रखते हुए लंबित सभी परीक्षा परिणाम जल्द से जल्द जारी किए जाएँ तथा छात्रसंघ चुनाव भी शीघ्र आयोजित कराए जाएँ। अतः आपसे विनय अनुरोध है कि छात्रहित में निम्न समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की कृपा करें- जिसमें
- डीएमएस हॉस्टल, भीमताल में की जा रही अलग विद्युत शुल्क की वसूली की जाँच कराकर इसे समाप्त किया जाए अथवा नैनीताल हॉस्टलों के सामान शुल्क लागू किया जाए
- डीएमएस हॉस्टल, भीमाल में छात्र छात्राओं के लिए पर्याप्त वाशिंग मशीन की व्यवस्था की जाए।
- हॉस्टल में विद्यार्थियों के लिए आवस्यक खेल मागधी एवं स्पोर्टस का सामान उपलब्ध कराया जाए।
विश्वविद्यालय के सभी लंबित परीक्षा परिणाम शीघ्र घोषित किए जाएँ।
- छात्र-छात्राओं के लोकतांत्रिक अधिकार एवं छात्रहित को ध्यान में रखते हुए चुनाव जल्द से जल्द कराए जाएँ। और डॉस्टल में उपलब्ध कराई जा रही सभी सुविधाओं का शुल्क सामान्य रखा जाए। उन्होंने कुलपति प्रोफेसर दीवान सिंह रावत से तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर एबीवीपी अध्यक्ष प्रत्याशी चेतन बिष्ट जयवर्धन चंद्रा संयुक्त सचिव, मनकरण सिंह नगर सह मंत्री, शिवेश कुमार कोषाध्यक्ष, हिमांशु रावत करन बोर पंकज डंगवाल दिवाकर जोशी सूर्यांश तोमर मयंक बरगली गौरव भट्ट सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।




















