October 6, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

डोला में जनमिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित

0
1005027447
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्य ने सुनी क्षेत्रवासियों की समस्याएं

नैनीताल डोला। क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान और जनसरोकारों से सीधे जुड़ने के उद्देश्य से राज्य मंत्री दिनेश आर्य लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं। इसी क्रम में आज नैनीताल विधानसभा के नैनीताल ग्रामीण मंडल के डोला में जनमिलन एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, स्थानीय नागरिकों एवं अधिकारीगणों की उपस्थिति में राज्य मंत्री दिनेश आर्य ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान ग्रामीणों ने विभिन्न जनसमस्याओं एवं क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों को प्रमुखता से रखा।

राज्य मंत्री ने संबंधित अधिकारियों के साथ मौके पर आवश्यक चर्चा करते हुए जनसमस्याओं के समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुनना और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करना उनकी प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में लगातार भ्रमण कर स्थानीय लोगों से सीधे संवाद किया जा रहा है, ताकि जमीनी स्तर की समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर उनके समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्री सुरेश उप्रेती, मंडल महामंत्री श्री चंद्र प्रकाश सनवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री गणेश महरा, ग्राम प्रधान श्रीमती प्रभा पांडेय, बूथ अध्यक्ष श्री दिलीप सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री पूरन अरोड़ा, पूर्व मंडल महामंत्री श्री कंचन पंत, ग्राम प्रधान जलना श्री कृपाल सिंह, ग्राम प्रधान डोला श्री गोपाल कपकोटी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री ललित नेगी, मंडल महामंत्री किसान मोर्चा श्री योगेश सिंह बिष्ट, श्री ध्यान सिंह नेगी, श्री केशव दत्त बधानी, श्री कौशल कुमार, श्री कुबेर, श्री रविंद्र सिंह सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *