October 6, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

पुनीत का अनिश्चितकालीन धरना लाया रंग

0
1005025447
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

पीडब्ल्यूडी विभाग ने लिखित में सभी शर्तें मानी

आज आंदोलन जारी कल होगा फैसला

नैनीताल। सरोवर नगरी में मां नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन द्वारा पिछले चार दिनों से लेट कर अनिश्चितकालीन धरना आज मंगलवार को भी चौथे दिन जारी रहा। और सभी शहर के लिए एक खुशी की बात है पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा उनकी सभी शर्तें मानते हुए लिखित में दे दिया है लगभग 7:30 बजे के समय अधीक्षण अभियंता संजय पंत लिखित पत्र लेकर धरने पर पहुंचे और पुनीत द्वारा जो मांगे रखी गई थी सभी को मांगते हुए लिखित में दे दिया है आपको बता दें पुनीत की मुख्य मांग मां का डोला पूर्व वर्षों की भांति अपने निर्धारित रूट लोअर माल रोड से निकलेगा और इस बात को विभाग द्वारा मान लिया गया है बता दे 23 सितंबर को मां का डोला लोअर माल रोड से ही निकलेगा यह विभाग द्वारा आश्वासन दिया गया है लिखित में पुनीत के आंदोलन की जीत पर उनके समर्थकों में जश्न का माहौल है सबका कहना है पुनीत ने जो शहर के लिए कदम उठाया है उसे हमेशा याद रखा जाएगा इस दौरान पुनीत ने कहा अभी उनका धरना जारी है और कल सभी समर्थकों से वार्ता करने के बाद निर्णय लिया जाएगा और दोपहर तक प्रेस वार्ता के माध्यम से सभी को जानकारी दे दी जाएगी। बता दे प्रातः से ही उनके समर्थन में कई संगठन के प्रतिनिधि और शहर के लोगों ने पहुंचकर उनका उत्साह वर्धन किया और अपना समर्थन जताया इस दौरान कांग्रेस के युवा नेता मीमांसी आर्य और जीशान आर्य ने भी वहां पहुंचकर पूर्ण समर्थन दिया और कहा वह इस लड़ाई में उनके साथ है। और कहां प्रशासन को शहर हित में कदम उठाना चाहिए और गुणवत्ता के साथ इस कार्य को समय से पूर्ण करना चाहिए। पुनीत टंडन ने कहा इसके अतिरिक्त भी और बिंदु है शहर की समस्याओं को लेकर वह प्रशासन से वार्ता की जाएगी। बता दे उनकी लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है पहली सफलता मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *