October 6, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

नगर पालिका की विशेष बोर्ड बैठक मैं मां नंदा  देवी महोत्सव को लेकर हुई चर्चा और कई मुद्दों पर हुआ गहन मंथन

0
1005018338
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल ।नगर पालिका परिषद की सोमवार को विशेष बोर्ड बैठक पालिकाध्यक्ष डा.सरस्वती खेतवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी श्री मां नंदा देवी महोत्सव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा होने के बाद कई अहम फैसले लिए गए।
बैठक में  श्री माँ नन्दा देवी महोत्सव २०२६ में होने कार्यों की विभिन्न निविदाओं समेत पालिका सीमान्तर्गत डोर टू डोर के माध्यम से कूड़ा एकत्रीकरण एवं पृथक्कीकरण कार्य की निविदा,देवभूमि सफ ाई कर्मचारी संघ शाखा नगर पालिका परिषद नैनीताल द्वारा प्रस्तुत पत्र के मुताबिक  पालिका के स्थाई कर्मचारियों को ए0सी0पी0 का लाभ दिये जाने हेतु बोर्ड के समक्ष अनुमोदनार्थ प्रस्तुत किया गया। बैठक में प्रस्तावों पर क्रमानुसार चर्चा की गयी जिसमें से श्री माँ नन्दा देवी महोत्सव  में होने कार्यो/निविदा शतों से अवगत कराया गया जिसमें  बोर्ड द्वारा यह निर्णय लिया गया कि मेला परिसर में निर्धारित मेला प्रचार प्रसार एवं संकेतकों के अलावा किसी भी प्रकार के राजनैतिक पोस्टर, बैनर तथा फलैकसी व होर्डिंग आदि नहीं लगाये जाऐंगे। अतिआवश्यक होने पर पालिकाध्यक्ष से इस हेतु पूर्वानुमति लेनी अनिवार्य होगी इसका उल्लंघन होने पर संबंधित के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
 मेले के दौरान बाहरी राज्यों एवं शहरों से आये छोटे कोरोबारियों फड़ व्यवसायियों को मेला परिसर में किसी भी प्रकार का व्यवसाय करने की अनुमति नहीं होगी इस हेतु आवश्यकतानुसार पृथक से व्यवस्था की जायेगी। मेला परिसर में मनोरंजन हेतु लगने वाले झूलों की संखया व दर छोटे व बड़े निविदा में अंकित करनी होगी तथा इसके संचालन हेतु सुरक्षा के दृष्टिगत रात्रि ८ बजे तक समय सीमा तय की गयी है।
मेले में ४० पर्यावरण मित्रों को २० दिनों के लिए आउअसोर्स के माध्यम से रखे जाने हेतु बोर्ड द्वारा अनुमोदन किया गया साथ ही मेला परिसर एवं शहर के अन्य स्थानों पर श्री माँ नन्दा देवी महोत्सव में आवश्यक दिशा निर्देशो के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु पूर्व वर्षों की भांति पोस्टर/बैनर/ पलैेसी व होर्डिंग आदि स्थापित किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गयी। पालिका के तहत समस्त १५ वाडों में डोर टू डोर कूड़ा एकत्रीकरण, स्थानीय परिवहन एवं हल्द्वानी ट्रंचिंग ग्राउण्ड तक कूड़ा परिवहन हेतु निविदा/अधिप्राप्ति किये जाने हेतु बोर्ड द्वारा जनहित में सर्वसममति से अनुमोदित किया गया। बैठक में पालिका के सभासद समेत पालिका के अधिकारी व बोर्ड बैठक से जुड़े पालिका कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *