September 23, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

सामाजिक संस्था साह चौधरी समाज मां के पदाधिकारी और सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए फलदार और वृक्षदार

0
1004904465
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

तेजपत्ता,देवदार,उतिश,बांज,बेडू आदि के वृक्ष रोपित किए

नैनीताल। सरोवर नगरी में सामाजिक संस्था साह चौधरी समाज मां के पदाधिकारी और सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए और माँ के प्रति सम्मान और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की अनूठी मिसाल पेश करते हुए रविवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बता दे उनके द्वारा होटल फेयर लाइट ट्रेल्स, टांकी बैंड, मल्लीताल में आयोजित कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों,सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। और कार्यक्रम का शुभारंभ पौधारोपण के साथ हुआ। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि एक पौधा केवल मिट्टी में लगाया गया पेड़ नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन,स्वच्छ हवा और सुरक्षित भविष्य की नींव है।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ भावनात्मक रूप से भी लोगों को जोड़ता है। जिस प्रकार मां जीवनभर अपने बच्चों की परवरिश करती है, उसी प्रकार लगाए गए पौधे की देखभाल करना भी हमारा दायित्व है। मां के सम्मान में लगाया गया प्रत्येक पौधा प्रकृति और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। कार्यक्रम के दौरान साह-चौधरी समाज के अध्यक्ष मनोज साह ने कहा कि समाज सामाजिक सरोकारों के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी अपनी प्राथमिकताओं में शामिल कर रहा है। वहीं सचिव शैलेन्द्र चौधरी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज भविष्य में भी जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करता रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पौधारोपण के साथ एक पेड़ मां के नाम अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि मां का सम्मान केवल शब्दों से नहीं, बल्कि प्रकृति को संवारने के संकल्प से भी किया जा सकता है।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में तेजपत्ता,देवदार,उतिश,बांज,बेडू आदि के वृक्ष रोपित किए गए। इस मौके पर साह-चौधरी समाज के अध्यक्ष मनोज साह (मन दा),उपाध्यक्ष हितेश साह,महिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमिता साह,उपाध्यक्ष भारती साह, सचिव शैलेन्द्र चौधरी,संगठन सचिव मयंक साह,उपसचिव हर्षित साह,महिला उपसचिव ममता साह,उपसचिव ज्योति चौधरी,कोषाध्यक्ष अखिल साह,ऑडिटर किशन लाल साह,मीडिया प्रभारी मोहित लाल साह,मोहनी साह,घनश्याम लाल साह,विमल चौधरी,सुरेश लाल साह,सुरेश चौधरी,शैलेन्द्र साह,ललित मोहन साह,सभासद मनोज साह जगाती,किशन लाल साह,प्रगति साह, दीपा चौधरी,सीमा साह,एडवोकेट मनोज साह,बिमल साह,अतुल साह,मोहित साह,रवि साह,रक्षित साह,गर्वित साह,पूनम साह,मोनिका साह,अरुमिता साह,स्वर्णा साह,काशवी साह, काव्या साह,हर्षित चौधरी,प्रियंका बिष्ट,रेनू राठौर,विजय ठाकुर,संजय चन्देल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *