September 23, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

पेरेंट्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन एनपीसीडब्लूए द्वारा

0
1004902009
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

किड्स आर्ट वर्कशॉप हुई आयोजित

नैनीताल। सरोवर नगरी में पेरेंट्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन एनपीसीडब्लूए द्वारा 8 अगस्त शनिवार न्यू क्लब मल्लीताल में शाम 3 बजे से 7 बजे तक बच्चों के लिए किड्स आर्ट वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यशाला में लगभग 80 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यशाला में 5 से 16 वर्ष तक के विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला का संचालन कलाकारओं द्वारा किया गया, जिन्होंने बच्चों को एक्रेलिक रंगों के माध्यम, चित्रकारी की विभिन्न तकनीकों एवं विधियों के बारे में जानकारी दी तथा उन्हें अपनी रचनात्मकता और कल्पनाशीलता को अभिव्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। बच्चों को बुकमार्क, कैरेक्टर मैग्नेट, फ्रिज मैग्नेट, कोस्टर, टोट बैग, जिप पाउच, की-चेन, कैप, दीया, फ्रेम फ्रिज मैग्नेट और मनी बैंक जैसी विभिन्न वस्तुओं पर पेंटिंग एवं सजावट करने का अवसर दिया गया। बच्चों द्वारा तैयार की गई वस्तुएं वे अपने साथ घर भी ले गए। आवश्यक रंग, ब्रश, पेंसिल, इरेज़र और पैलेट आदि कला सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। इस दौरान कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों ने भी बच्चों के प्रति उत्साह और रुचि दिखाई तथा एनपीसीडब्लूए के इस प्रयास की सराहना की। अभिभावकों ने वर्षभर इस प्रकार के और अधिक रचनात्मक एवं बच्चों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाने की इच्छा व्यक्त की। बता दें एनपीसीडब्लूए
ने कहा कि बच्चों के रचनात्मक विकास, आत्मविश्वास और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भविष्य में भी इस प्रकार के रचनात्मक, शिक्षाप्रद एवं मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। इस मौके पर संस्था के सदस्य और गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *