September 22, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

कांग्रेसियों द्वारा एसएसपी कार्यालय मे अभद्र व्यवहार के विरोध में

0
1004895830
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

पुलिस के सम्मान में भाजपा मैदान में कांग्रेस का फूका पुतला

नैनीताल। कांग्रेस नेताओं द्वारा पुलिस कार्यालय हल्द्वानी में किए गए हंगामे एवं पुलिसकर्मियों के साथ कथित अभद्र व्यवहार के विरोध में आज तल्लीताल डॉट पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया। हालिया रिपोर्टों में भी हल्द्वानी एसएसपी कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन और हंगामे की पुष्टि हुई है। पुलिस हमारे कानून-व्यवस्था के प्रहरी हैं। उनके सम्मान और गरिमा के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। कांग्रेस की ऐसी राजनीति लोकतांत्रिक मर्यादाओं के लिए चिंताजनक है। जनता के सामने कांग्रेस का वास्तविक चेहरा लगातार उजागर हो रहा है। सनातन, राष्ट्रवादी मूल्यों और हिंदू समाज के प्रति कांग्रेस नेताओं की कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों एवं रवैये का भी हम लगातार लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करते रहेंगे।

इस अवसर पर माननीय विधायक श्रीमती सरिता आर्या जी के साथ मंडल अध्यक्ष श्री नितिन कार्की जी, विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक भारत सिंह मेहरा, मंडल आईटी संयोजक कमल जोशी जी, मोहित लाल साह, विक्रम राठौर, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा मयंक पंत जी, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा हेमंत बेदी जी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रितुल कुमार जी, विक्रम राठौर, अनुसूचित मोर्चा महामंत्री गौरव हार्पर जी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में हरीश बुदुलाकोटी, संतोष कुमार, विजय कुमार, प्रशांत आर्य,b आशीष आर्य, प्रकाश, नितिन, करण साह, अमन, नीरज कनियाल एवं अंशुल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *