September 22, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा छठे दल का

0
1004893811
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

कुमाऊँ मंडल विकास निगम के पूर्व प्रबंधक राज्य निर्माण सेनानी

दिनेश गुरु रानी द्वारा किया गया स्वागत

लिंक मैं क्लिक कर वीडियो में देखे स्वागत कार्यक्रम

डीडीहाट नैनीताल। पर्यटक आवास गृह डीडीहाट में पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा छठे दल का कुमाऊँ मंडल विकास निगम के पूर्व प्रबंधक राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरु रानी द्वारा स्वागत करते हुए यात्रियों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई। साथ ही यात्रियों को पौधारोपण अभियान के 754वे दिन जोड़ते हुए पर्यटक आवास गृह चौकोड़ी व होलीडे होम अल्मोड़ा परिसर में पौधारोपण हेतु पौधे दिए गए। यात्रियों ने दिनेश गुरु रानी द्वारा चलाई जा रही हिमालय बचाओ अभियान की मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि उनके द्वारा उन्हें जो पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में पौधे दिए गए थे उन्हें उनके द्वारा गुंजी व कालापानी मेंरोपित किया। तथा हिमालय को कूड़ा मुक्त करने हेतु सहयोग भी प्रदान किया गया।यात्रियों ने कहा कि वह यात्रा पूरी करने के उपरांत अपने घर में भी पौधारोपण करेंगे व अन्य को भी प्रेरित करेंगे। दिनेश गुरुरानी द्वारा कैलाश मानसरोवर की यात्रा में गए निगम के रसोइयों को भी पौधारोपण अभियान से जोड़ा गया। कार्यक्रम में दल के कोऑर्डिनेटर साजन कुमार, आवास गृह के प्रबंधक मनोज कुमार, बलवंत सिंह रावल, बबलू, गौरव पांडे, हर सिंह, ललित ,गजेंद्र उपस्थित रहे यात्रा दल में 49 यात्री शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *