August 8, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

जिले में आज से चलेगा 9 दिनी विशेष सफाई अभियान : जिलाधिकारी रयाल

0
1004890584
012 013
111 222 333

नैनीताल । जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेशों के क्रम में जनपद नैनीताल के शहरी व ग्रामीण एवं वन आच्छादित क्षेत्रों के मुख्य मोटर मार्गों व अन्य मार्गों में विशेष सफाई अभियान चलाया जायेगा।
 जिलाधिकारी ने बताया हल्द्वानी से रामनगर, हल्द्वानी से नैनीताल, हल्द्वानी से खैरना बाया भीमताल एवं कालाढूगी से नैनीताल जाने वाले मार्गों हेतु ८ अगस्त से १६ अगस्त  तक विशेष सफाई अभियान चलाया जायेगा। जिलाधिकारी ने अभियान को सफल बनाने हेतु तीन स्तरीय टीमें गठित की गई हैं।ग्रामीण क्षेत्र हेतु परियोजना निदेशक, जिला ग्रामय विकास अभिकरण, अपर मुखय अधिकारी जिला पंचायत, जिला पंचायतीराज अधिकारी एवं समस्त खंड विकास अधिकारी जबकि शहरी क्षेत्र हेतु नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका नैनीताल, वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी एवं समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत तथा वन क्षेत्र. प्रभागीय वनाधिकारी नैनीताल एवं समस्त प्रभागीय वनाधिकारी। बताया कि गठित शहरी, ग्रामीण एवं वन क्षेत्रों की टीमें ८ अगस्त से १६ अगस्त  के मध्य अपने.अपने सम्पूर्ण क्षेत्रों में सफाई अभियान का संचालन करेंगे एवं सूचनाओं का एकत्रीकरण करने के साथ ही न्यायालय में शपथ पत्र भी दाखिल करेंगे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *