September 22, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

ब्लाक प्रमुख डाक्टर बिष्ट  ने सौंपा पंचायती राज मंत्री मदन कौशिक को छ: सूत्रीय ज्ञापन

0
1004890538
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq

नैनीताल । जिले के भीमताल विकास खंड के  के बलाक प्रमुख डॉ0. हरीश सिंह बिष्ट ने शुक्रवार को सूबे के पंचायती राज मंत्री मदन कौशिक के भीमताल प्रवास के दौरान उनका पुप्ष गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने विकास खंड स्तर पर प्रदेश सरकार की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस दौरान डा.बिष्ट ने पंचायतीराज मंत्री  मदन कौशिक को विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु ज्ञापन सौंपा गया। डा.बिष्ट ने  त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था में सुधार और क्षेत्र पंचायतों को अधिक सशक्त बनाने के लिए ६ सूत्रीय मांग रखी। उन्होंने क्षेत्र पंचायत के खातों में जमा राज्य वित्त आयोग  की धनराशि पर जो बयाज अर्जित होता है उसके उपयोग पर तकनीकी पाबंदियाँ हैं, जनहित में इस अर्जित बयाज राशि को स्थानीय आवश्यकताओं और विकास कार्यों पर सीधे खर्च करने की अनुमति देने की मांग की । कहा कि क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए प्रत्येक क्षेत्र पंचायतों को विकास कार्यों हेतु प्रतिवर्ष न्यूनतम १ करोड़ प्रत्येक बलॉक को आवंटित किया जाए ताकि वे अपने क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं को दूर कर सकें। कहा कि दैवीय आपदा, महामारी या अन्य किसी भी आपातकालीन स्थिति में राहत कार्य सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र पंचायत को एक निश्चित आकस्मिक बजट  बिना लंबी कागजी प्रक्रिया के तत्काल खर्च करने का विशेष अधिकार दिया जाए। उन्होने भीमताल विकास खंड को आवंटित किए गए नए कूड़ा वाहन (कचरा गाड़ी) की अनुपयुक्तता को लेकर चिंता जताई गई और इसे बदलने की मांग की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *