August 8, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

कमिश्नर रावत ने किया  एसआईआर कार्यों का स्थलीय निरीक्षण  

0
1004890459
012 013
111 222 333

नैनीताल। सरोवर नगरी में कुमाऊं आयुक्त  दीपक रावत ने बीते रोज शुक्रवार को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत नैनीताल जिला मुखयालय स्थित तीन बूथों( लोक निर्माण विभाग कार्यालय, सीआरएसटी विद्यालय व के0एल0 साह ट्रस्ट नगर पालिका बालिका0 इंटर 0कालेज) का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त रावत ने पाया कि अभियान निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुचारु रूप से संचालित किया जा रहा है। पूर्व में जारी नोटिसों की सुनवाई विभिन्न बूथों पर की जा रही है। नोटिसों की तामील एवं रसीदें संबंधित व्यक्तियों को मुहैया करा दी गई हैं या नहीं इन सभी अति आवश्यक कार्यों को समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए।आयुक्त ने स्वयं बूथ पर स्कैनिंग के माध्यम से मतदाता सूची का निरीक्षण किया जिसमें कुछ त्रुटियाँ पाई गईं। उन्होंने बताया कि अधिकांश त्रुटियाँ मतदाताओं के नाम से संबंधित हैं। जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं उनमें निर्धारित तिथि भी अंकित की गई है। संबंधित मतदाता निर्धारित तिथि पर अपने बूथ पर उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर अपने नाम से संबंधित त्रुटियों का निराकरण करा सकते हैं।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त रावत ने  कुमाऊं मंडल विकास निगम वाहन पार्किंग स्थल का कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि निगम द्वारा वाहन पार्किंग स्थल जिसमें २० करोड़ की धनराशि वर्तमान तक निर्माण कार्य में लग चुके हैं जिसमें अभी तक चारों ओर से रेलिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है इसके साथ ही ९ दुकान भी पूर्ण रूप से बन चुकी है जो की पार्किंग स्थल के समीप महत्वपूर्ण  है। आयुक्त ने कहा कि इसे चालू करना अति महत्वपूर्ण है,इसे शीघ्र चालू करने के निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक राय,एसडीएम नैनीताल नवाजिश खालिक, सहायक निर्वाचन अधिकारी एच डी पांडे व नैनीताल पालिका के ईओ रोहिताश शर्मा के साथ ही  विभिन्न क्षेत्रों के सुपरवाइजर एवं बीएलओ उपस्थित रहे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *