September 22, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

खुर्पाताल में एसआईआर सर्वे की त्रुटियों के निराकरण को लेकर हुई बैठक

0
1004887604
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq

भाजपा नेता हेम आर्य ने जताया आभार

खुर्पाताल नैनीताल। नैनीताल के नजदीकी न्याय पंचायत खुर्पाताल के ग्राम सभा खुर्पाताल स्थित माध्यमिक विद्यालय में एस.आई.आर. सर्वे से जुड़ी ग्रामीणों की समस्याओं और त्रुटियों के निराकरण के लिए विभागीय अधिकारियों द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सरकारी अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं को बेहद गंभीरता और धैर्य के साथ निस्तारण किया गया।बैठक में बी.एल.ओ. बहादुर सिंह रावत और कैलाश सयाना सहित विभिन्न सरकारी अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सर्वे में आ रही तकनीकी व व्यावहारिक दिक्कतों को दूर कर ग्रामीणों को राहत दी। इस दौरान (भाजपा) के वरिष्ठ कार्यकर्ता हेम आर्य भी ग्रामीणों के बीच पहुंचे और उनकी समस्याओं को जाना। अधिकारियों व ग्रामीणों के बीच बेहतर समन्वय की सराहना करते हुए हेम आर्य ने कहा, “सरकारी अधिकारियों के कठिन परिश्रम से एस.आई.आर. से संबंधित सर्वे नैनीताल विधानसभा सहित पूरे देश में बहुत अच्छे ढंग से चल रहा है। अधिकारीगण पूरे धैर्य के साथ त्रुटियों का निराकरण कर रहे हैं।” उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि सभी ग्रामीण पूरी निष्ठा और धैर्य के साथ इस कार्य में हाथ बंटा रहे हैं, जिसके लिए हम सभी उनके आभारी हैं।इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण मंडल नैनीताल के महामंत्री गौरव गोस्वामी और विजय बिष्ट सहित रतन गोस्वामी, नीमा कनवाल, पुष्पा कनवाल, लक्ष्मण, दलीप सिंह, दीपक कनवाल, तारा कनवाल, विक्रम कनवाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *