शाबाश
ऑल सेट्स कॉलेज की छात्रा नंदिनी बेलवाल
उड़ीसा भुवनेश्वर में आयोजित होने वाली 52 भी जूनियर नेशनल एक्वेटिक चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन
तैराकी ब्रेस्टस्ट्रोक 100 मीटर मैं दिखाएंगे अपना जौहर


नैनीताल। सरोवर नगरी की बेटी ऑल सेट्स कॉलेज कक्षा 11 की छात्रा नंदिनी
बेलवाल का उड़ीसा भुवनेश्वर में आयोजित होने वाली 52 वी जूनियर नेशनल एक्वेटिक चैंपियनशिप 2026 के लिए चयनित होने पर स्कूल परिवार और परिजनों में उत्साह का माहौल है बता दें नंदिनी बेलवाल नैनीताल के प्रतिष्ठित होटल व्यवसाय घनश्याम बेलवाल की पुत्री है। और उनकी माता जी पूजा बेलवाल गृहिणी है और वह बचपन से ही तैराकी में अपने जौहर दिखा चुकी हैं। बता दें नंदिनी कक्षा एक से लेकर आज वर्तमान कक्षा 11 तक लगातार स्कूल में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपना जलवा दिखा चुकी है और कई मेडल अपने नाम कर चुकी हैं इस प्रतियोगिता में भी नंदिनी बेलवाल बालिका वर्ग में
ब्रेस्टस्ट्रोक – 100 मीटर मैं प्रतिभाग करेंगे, नंदिनी का कहना है मैं पूरी लगन और श्रद्धा के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभा कर गोल्ड मेडल प्राप्त करने का हर संभव प्रयास करूंगी। बता दे प्रतियोगिता पांच दिवसीय 18 अगस्त से 23 अगस्त तक आयोजित होने जा रही है। नंदिनी अपने परिवार के साथ 15 तारीख को प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए रवाना होगी। स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती रिचर्ड्स छात्राओं कर्मचारियों शिक्षकों और शहर के लोगों सगे संबंधियों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।




















