मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का 267 लोगों ने उठाया लाभ

नैनीताल । मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रश्मि पंत के निर्देशन में प्रदेश सरकार के सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत बीरवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दुचौड़ में मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ विधायक लालकुआँ मोहन सिंह बिष्ट एवं मुखय चिकित्साधिकारी डॉ. रश्मि पंत द्वारा संयुक्त रूप से फ ीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य नारायणपुरम श्रीमती चंपा, सांसद प्रतिनिधि बालम सिंह बोरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।शिविर के दौरान डॉ.सुधीर कन्याल (बाल रोग विशेषज्ञ) तथा डॉ. ममता सिंह (बलॉक प्रभारी चिकित्साधिकारी हल्द्वानी) ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।शिविर के दौरान मंच का संचालन मदन मेहरा (जिला कार्यक्रम प्रबंधक) एवं हरीश फुलोरिया(बलॉक कार्यक्रम प्रबंधक) ने किया।
शिविर के दौरान कुल २६७ लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया। इस अवसर पर १५५ लोगों की बलड प्रेशर जांच, १५५ लोगों की बलड शुगर जांच,२६७ लोगों की टीबी स्क्रीनिंग, १८ महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग,२१ लोगों की ओरल कैंसर स्क्रीनिंग, ८३ लोगों की हीमोग्लोबिन जांच, ८३ लोगों की एलएफटी जांच, ८३ लोगों की आरएफटी जांच,१०४ लोगों के एकसरे तथा १३६ लाभार्थियों की आभा आईडी का निर्माण किया गया।इस अवसर पर डॉ. कुमोद पंत, डॉ. शालिनी कपूर, डॉ. पी.एस. टोलिया, डॉ. प्रीति आर्या, डॉ. दिशा, डॉ. कनिका पंत, मदन गोस्वामी, कैलाश चंद्र, कमलेश चंद, मंजू आर्या, बसंती, अंजली अधिकारी, देवेंद्र बिष्ट, रेनू, दीपिका आर्या सहित आईईसी अधिकारी दीवान सिंह बिष्ट एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शिविर के सफल आयोजन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।




















