August 7, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

पदमपुरी-धारी-चाफी मार्ग की बदहाल सडक़ के संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश ने की लोनिवि के अफसरों से वार्ता

0
1004877778
012 013
111 222 333

 मंत्री जी के राज्य में रोड बदहाल

धारी। सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश चन्द्र बौद्ध ने पदमपुरी धारी से चाफ ी मार्ग की जर्जर स्थिति को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से दूरभाष पर वार्ता कर सडक़ की बदहाल स्थिति से अवगत कराया।
उन्होंने बताया कि सडक़ पर बने गहरे गड्ढों के कारण स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों एवं वाहन चालकों को प्रतिदिन भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो गई है तथा दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।अधिशासी अभियंता ने समस्या का संज्ञान लेते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उममीद है कि जल्द ही सडक़ की मरममत का कार्य प्रारंभ होगा जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी।यह मार्ग कैबिनेट मंत्री  रामसिंह कैड़ा  के विधानसभा क्षेत्र का महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। क्षेत्र की जनता को विश्वास है कि जनहित को प्राथमिकता देते हुए सडक़ की मरम्मत शीघ्र कराई जाएगी ताकि लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *