भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट का
नैनीताल पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
कार्यकर्ताओं को परिचय बैठक में संगठन की एकजुटता का दिया संदेश






नैनीताल। सरोवर नगरी में बृहस्पतिवार भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट के नैनीताल आगमन कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भविष्य स्वागत किया गया। इस दौरान परिचय बैठक में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न मोर्चों के कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। आत्मीय वातावरण में आयोजित इस परिचय गोष्ठी में संगठनात्मक समन्वय, आगामी कार्यक्रमों तथा महिला मोर्चा की भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रुचि भट्ट ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आत्मीय परिचय प्राप्त किया तथा सभी से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्या ने भी सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद करते हुए संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम समापन के अपरांत
प्रदेश अध्यक्ष और सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण आलूखेत कैंट किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षा कंचन उप्रेती, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा अमिता साह, जिला महामंत्री आभा गोस्वामी एवं राशि जैन, जीवंती भट्ट संयोजक, आवास सलाहकार परिषद की दर्जा राज्य मंत्री भावना मेहरा, विमला अधिकारी, शांति मेहरा, जिला प्रभारी किरण पंत, जिला एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी श्रीमती बबली चौहान, नैनीताल मंडल प्रभारी चंपा नेगी, महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी, प्रदेश मंत्री विजयलक्ष्मी चौहान तथा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूनम जोशी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक भारत सिंह मेहरा, नैनीताल मंडल आईटी संयोजक कमल जोशी, प्रगति जैन, कविता गंगोला, तारा राणा, हेमलता पांडे, मीरा बिष्ट, रेखा जोशी, सभासद ललिता दफौटी, नामित सभासद दीपिका बिनवाल, मंडल उपाध्यक्ष ज्योति ढोंडियाल, कंचन जोशी, नीतू जोशी, राधा खोलिया, सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
युवा मोर्चा की ओर से नैनीताल मंडल महामंत्री आशीष बजाज, मयंक पंत-मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा, किसान मोर्चा मंडल मंत्री राहुल जोशी, मंडल अध्यक्ष रितुल कुमार, महामंत्री विकल कुमार, महामंत्री युवराज सिंह करायत, उपाध्यक्ष करन साह, उपाध्यक्ष हर्षित बिष्ट, कोषाध्यक्ष नीरज कनियाल, आईटी संयोजक पायल तथा अनुसूचित मोर्चा के महामंत्री गौरव हार्पर स्वागत समारोह में मौजूद थे।




















