मूसलाधार वर्षा भी नहीं तोड़ पाई क्लीन नैनीताल के सदस्यों का हौसला
बारापत्थर क्षेत्र के लवर्स पॉइंट टैक्सी स्टैंड पर चलाया स्वच्छता अभियान
350 किलो से अधिक कूड़ा निकाल कर किया निस्तारण


नैनीताल। सरोवर नगरी को स्वच्छ और हरा-भरा रखने की अपनी मुहिम के तहत टीम क्लीन नैनीताल ने बारापत्थर क्षेत्र स्थित लवर्स पॉइंट टैक्सी स्टैंड पर एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। लगातार हो रही भारी बारिश के बावजूद टीम के स्वयंसेवकों का उत्साह कम नहीं हुआ और उन्होंने पूरे क्षेत्र में सफाई अभियान को सफलतापूर्वक पूरा किया।
प्रशांत तिवारी ने बताया कि इस अभियान के दौरान खराब मौसम के बावजूद स्वयंसेवकों ने लवर्स पॉइंट टैक्सी स्टैंड और उसके आसपास के क्षेत्र से 350 किलो से अधिक कूड़ा एकत्र किया। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि टीम द्वारा स्वच्छता के साथ-साथ समानांतर रूप से एक साप्ताहिक वृक्षारोपण अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके तहत स्वयंसेवक नैनीताल और उसके आसपास के विभिन्न हिस्सों में लगातार पेड़ लगा रहे हैं और अब तक उपयोगी तथा स्थानीय प्रजाति के लगभग 600 पौधे रोपे जा चुके हैं।
इस स्वच्छता अभियान में मुख्य रूप से आशु, शिखा, मोहित, श्रीकांत, जयंत, अलंकृता, रोज़ी, कावेरी, आयुष, अरुणिका और समरीन उपस्थित रहे और शहर के पर्यावरण संरक्षण में अपना बहुमूल्य योगदान दिया।




















