सेंट जोसेफ कॉलेज के बाहर बरसात का बहता पानी खुले में बहने से
स्कूल जाने वाले छात्रों को उठानी पड़ रही है फजीहत
संबंधित विभाग अधिकारी नहीं ले रहे हैं सुध जागो प्रशासन जागो



नैनीताल। प्रतिष्ठित सेंट जोसेफ कॉलेज के मुख्य गेट के बाहर रोड बनाने के दौरान विभाग द्वारा पानी की निकासी नाली बंद करने के कारण गेट के बाहर बरसात का पानी खुले में बहने से स्कूली छात्रों शिक्षकों अभिभावकों और कर्मचारियों को पानी के बीच से ही गुजर कर जाना पड़ता है। बता दे राज भवन के मुख्य द्वार से जोड़ती हुई रोड का पानी खुले में बह रहा है और मूसलाधार वर्षा के दौरान पानी का बहाव अधिक होने के चलते छात्रों को उस पर से ही गुजर कर जाना पड़ता है। कई बार पीडब्लूडी अधिशासी अभियंता को अवगत कराने के बाद भी जनहित में कोई सुनवाई नहीं है। फोटो में देखें कैसे छात्र पानी से गुजर रहे हैं। और उनके जूते पानी में डूब रहे हैं। जबकि मात्र 30 फीट की सपोर्ट नाली छोटी बनने से हमेशा के लिए समाधान हो जाएगा। छात्र भी आस लगाए बैठे कब इस समस्या से निजात मिलेगी और कब होगा समाधान। जागो प्रशासन जागो।




















