भाजपा पर कांग्रेसियों ने लगाया जनसमस्याओं की अनदेखी का आरोप

नैनीताल । आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कालाढूंगी विधानसभा के अंतर्गत ग्राम ज्योली में बुधवार को कांग्रेस द्वारा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कांग्रेस ने भाजपा पर जनसमस्याओं की अनदेखी करने तथा विकास कार्य न करने, बेरोजगारी महंगाई के आरोप लगाते हुए कांग्रेस और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते नीरज तिवारी ने स्थानीय जनसमस्याओं की जानकारी ली और सरकार पर तंज कसते कहा कि ग्रामीण हो या शहरी क्षेत्र पिछले दस साल से डबल इंजन की सरकार में छोटी समस्याओं का समाधान भी नहीं हो पा रहा है। हिमांशु पांडे ने पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों, प्राथमिकताओं एवं भावी योजनाओं के बारे में बताते कहा कि पार्टी कार्यकर्ता घर घर जाकर पार्टी की नीतियों को मतदाता तक पहुंचाए जिससे पार्टी का जनाधार मजबूत हो और २०२७ में कांग्रेस की सरकार बने। कार्यक्रम में बड़ी संखया स्थानीय लोग,वरिष्ठ समाजसेवी हिमांशु पाण्डे, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कोटलिया,मनोज बिष्ट, संदीप राणा, संजय साह, मनोज चनियाल, हेमचंद्र पड़लिया, जिला सचिव सू




















