August 5, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

पार्वती प्रेमा जगाती विद्यालय में श्विकसित भारत युवा कनेकट कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

0
1004854341
012 013
111 222 333

नैनीताल। दुर्गापुर तल्लीताल स्थित वीर भट्टी पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार में मंगलवार को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के माय भारत अभियान के तत्वाधान में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा श्विकसित भारत और युवा कनेकट प्रोग्राम का भव्य आयोजन किया गया। इस महाअभियान में नैनीताल जिले के लगभग १० विद्यालयों के राष्ट्रीय सेवा योजना के यूनिट प्रभारियों और ऊर्जावान स्वयंसेवक कैडेटों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सूर्य प्रकाश ने विभिन्न विद्यालयों से पधारे सभी अतिथियों, यूनिट प्रभारियों, स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत करते हुए कार्यक्रम की विस्तृत प्रस्ताविकी रखी। उन्होंने कहा कि ऐसे सामूहिक कार्यक्रम विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम का कुशल और ऊर्जावान संचालन श्री रजत कुमार सिंह द्वारा किया गया।मुखय वक्ता यूथ आइकॉन श्री सोमेश शर्मा ने अपने प्रेरक वक्तव्य में उपस्थित सभी स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत का संकल्प केवल सरकार का नहीं बल्कि देश के प्रत्येक युवा का व्यक्तिगत सपना होना चाहिए। उन्होंने युवाओं को अपनी ऊर्जा, कौशल और नवाचार को देश की प्रगति में लगाने का आह्वान किया। उन्होंने श्माय भारतश् मंच के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र निर्माण के अभियानों में सक्रिय रूप से जुडऩे की प्रेरणा दी।
मुखय अतिथि एवं स्थानीय विधायक श्रीमती सरिता आर्या ने विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि नैनीताल जिले के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों की यह उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि आज का युवा देश के भविष्य को लेकर कितना जागरूक है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के श्विकसित भारत २०४७ के विजन को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों से अनुशासनए कड़ी मेहनत और देशप्रेम के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। साथ हीए उन्होंने इस वृहद आयोजन के लिए विद्यालय परिवार को बधाई दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बलॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने कहा कि युवाओं की यह भागीदारी देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। विशिष्ट अतिथि डॉ. ललित पांडे और प्रोण् जगमोहन सिंह नेगी ने भी विभिन्न विद्यालयों के स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों और समाज सेवा के महत्व के बारे में विस्तार से बताया।विभिन्न विद्यालयों से आए यूनिट प्रभारियों और स्वयंसेवकों की उपस्थिति से कार्यक्रम का यह मंच एक महाकुंभ के रूप में नजर आया। अंत में एनएसएस प्रभारी श्री रजत कुमार सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उमेश जी शैक्षिक प्रभारी, माधव जी, लक्ष्मी नारायण जी, दिव्यम जी व सौरभ जी आदि उपस्थित थे ।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *