रामगढ़ के पोखरी में सुनसान मकान में २०३ टिन अवैध लीसा बरामद

धारी नैनीताल । नैनीताल वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी आकाश गंगवार तथा उप प्रभागीय वनाधिकारी ममता चन्द के द्वारा वन अपराधों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में वन क्षेत्राधिकारी उत्तरी गौला रेंज विजय भट्ट के नेतृत्व में रामगढ़ क्षेत्र के पोखरी में वन विभाग टीम ने २०३ टिन अवैध लीसा जबत किया।
मामले में वन क्षेत्राधिकारी उत्तरी गौला रेंज विजय भट्ट ने बताया मुखबिर की सूचना पर वन प्रभाग की स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा सोमवार देर शाम मौना ल्वैशाल कालापातल मोटर मार्ग पर दरमोली बैण्ड से एक किलो मीटर ऊपर एक सुनसान पुराने मकान पर टीम को अवैध रुप से भण्डारित २०२३ टीन लीसा को कबजे में लिया गया है। भट्ट ने कहा अवैध लीसा तस्करी पर शिकंजा कसा जा रहा है तस्तकरों के खिलाफ सखत कार्रवाई की जायेगी। वन अपराधों के विरुद्ध अभियान आगे जारी रहेगा।इस मौके पर टीम में वन दरोगा बृजेश विश्वकर्मा, वन दरोगा प्रदीप कुमार मोर्य, वन आरक्षी रमेश सिंह, विपिन बिष्ट, अभय कुमार, अनिल सिंह बोरा, मनोज कैड़ा, पंकज सिंह रैक्वाल, रोहित सिंह, कुन्दन प्रसाद, गौरव सिंह बर्गली, नीरज कुमार व नन्द किशोर मौजूद रहे।




















