प्रतिष्ठित एच एन पांडे मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता में
पार्वती प्रेमा जगाती ने जीता मैच और अगले चक्र में किया प्रवेश


नैनीताल। सरोवर नगरी का प्रतिष्ठित एच एन पांडे मेमोरियल फुटबॉल सीआरएसटीे ओल्ड बॉयज एसोसिएशन द्वारा आयोजित एवं नैनीताल बैंक द्वारा प्रायोजित फुटबॉल मुकाबला आज मंगलवार को पार्वती प्रेमा जगाती विद्यालय और राधा चिल्ड्रन अकादमी नैनीताल के बीच खेला गया जिसमें पार्वती प्रेमा जगाती ने दो गोल से मैच जीत लिया और अगले चक्र में प्रवेश किया। और कुणाल कार्की और अविक त्यागी ने एक एक गोल मारे। चश्मा के पास रेफरी प्रेम बिष्ट, नकुल बिष्ट, एवं शेखर शाह रहे। कल बुधवार को . कल के मैच जी डी गोयनका नौकुचियाताल और नैंसी कान्वेंट के मध्य खेला जायेगा।




















