November 6, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

जिला बार एसोसिएशन ने चुंगी कर्मियों के व्यवहार पर जताई नाराजगी

0
1004843550
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

कमिश्नर रावत को ज्ञापन देकर की कार्रवाई की मांग

नैनीताल । जिला बार एसोसिएशन नैनीताल ने लेक ब्रिज चुंगी तल्लीताल के कर्मचारियों की ओर से एसोसिएशन की वरिष्ठ सदस्य /अधिवक्ता स्वाति परिहार के साथ अभद्र व्यवहार के मामले में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को ज्ञापन सौंपा है। बार ने आयुक्त ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
बार एसोसिएशन के अनुसार एक अगस्त की रात अधिवक्ता स्वाति परिहार के साथ लेक ब्रिज चुंगी पर कर्मचारियों की ओर से विवाद किया गया। मामले की शिकायत तल्लीताल थाने में दर्ज कराई गई थी। एसोसिएशन का कहना है कि संबंधित कर्मचारियों ने बाद में माफ ीनामा दिया लेकिन चुंगी पर स्थानीय लोगों और पर्यटकों के साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और मारपीट की घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं।
जिला बार एसोसिएशन ने आयुक्त को भेजे ज्ञापन में चुंगी व्यवस्था में सुधार के लिए कई सुझाव दिए हैं, इनमें चुंगी कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन, सभी कर्मचारियों के लिए निर्धारित वर्दी और पहचान पत्र अनिवार्य करना, रात्रिकालीन पुलिस ड्यूटी लगाना तथा कर्मचारियों का ड्यूटी रजिस्टर बनाए रखना तथा आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्तियों को नियुक्त न करने की मांग शामिल है।इसके अलावा एसोसिएशन ने सभी चुंगी स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों की नियमित निगरानी, कैमरों के साथ वॉयस रिकॉर्डिंग की व्यवस्था, प्रशासन एवं पुलिस की ओर से समय-समय पर औचक निरीक्षण कराने तथा चुंगी ठेकेदार और कर्मचारियों की बैठक लेकर स्थानीय लोगों और पर्यटकों के साथ सममानजनक व्यवहार सुनिश्चित कराने की मांग भी उठाई है। ज्ञापन में चुंगी स्थलों पर मद्यपान पर रोक लगाने की भी मांग की गई है। जिला बार एसोसिएशन ने आयुक्त से पुलिस और स्थानीय प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर पूरे मामले में प्रभावी कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *