कांग्रेस जिला कार्यकारिणी में 67 नए चेहरे हुए शामिल
दिनेश और मनमोहन उपाध्यक्ष
मुकेश और प्रेम महामंत्री
मनोज कैलाश और नरेंद्र सचिव मनोनीत
लिंक मैं क्लिक कर सूची में देखें किन-किन को क्या दायित्व मिला










नैनीताल। सरोवर नगरी जिला कांग्रेस कमेटी, नैनीताल के जिलाध्यक्ष राहुल छिम्मवाल ने प्रदेश कार्यकारिणी की संतुति लेकर जिले की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नैनीताल शहर के सात कार्यकर्ताओं को जिले में दायित्व सोपे है पूरे जिले में 67 लोगों को जिला कार्यकारिणी से जोड़ा गया है। बता दे जिला अध्यक्ष कांग्रेस राहुल छिमवाल की टीम में
उपाध्यक्ष 15, महामंत्री 22, सचिव 25, सहित इसके अतिरिक्त कोषाध्यक्ष, कार्यालय सचिव, दो प्रवक्ता, मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी, बनाए गए हैं। जिसमें नैनीताल से
दिनेश कर्नाटक (पप्पू ) और मनमोहन सिंह कनवाल को जिला उपाध्यक्ष, मुकेश जोशी (मोंटू) एवं प्रेम कुमार शर्मा को जिला महामंत्री, मनोज भट्ट, नरेंद्र सक्सेना को जिला सचिव तथा युवा कांग्रेसी नेता कैलाश सिंह अधिकारी नवीन आर्य, को सचिव में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।जो आप सूची में देख सकते हैं किन-किन को क्या दायित्व मिला है। बता दे अभी 3 दिन पूर्व नैनीताल नगर अध्यक्ष सचिन नेगी ने अपने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए दिनेश कर्नाटक पप्पू को वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया था उसके बाद दिनेश कर्नाटक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। प्रदेश कार्यकारिणी और जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी ने उन्हें जिले में दायित्व देते हुए उन पर जिम्मेदारी सौंपी है। दिनेश ने दायित्व मिलने पर संगठन के प्रदेश और जिला पदाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा मैं पक्का कांग्रेसी हूं और संगठन को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। इन सभी नवनियुक्त पदाधिकारी से कांग्रेस को बल मिलेगा और संगठन मजबूत होगा। सभी नवनियुक्त जिला पदाधिकारी के मनोनीत होने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है और लोग उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं।
बता दें अभी हाल में पीके शर्मा को नगर कांग्रेस में मिले उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है अब उन्हें जिला महामंत्री पद की जिम्मेदारी का पद सौंपा गया है।
नगर कांग्रेस परिवार ने विश्वास जताया कि सभी कर्मठ एवं ऊर्जावान पदाधिकारी अपने अनुभव और सक्रियता से जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी एवं संभावित प्रत्याशियों को भी इसका लाभ मिलेगा।
नगर कांग्रेस परिवार ने प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल छिमवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन में कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान और जिम्मेदारी देने से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी।




















