August 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

पार्वती प्रेमा जगती विद्यालय में

0
1004830602
012 013
111 222 333

नशा मुक्त भारत’ अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री के लाइव कार्यक्रम का हुआ  सामूहिक प्रसारण

नैनीताल। सरोवर नगरी में पीपीजे सरस्वती विहार, दुर्गापुर में ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री के लाइव कार्यक्रम का सामूहिक प्रसारण
दुर्गापुर। पीपीजे सरस्वती विहार, दुर्गापुर में आज राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की यूथ विंग द्वारा “नशा मुक्त भारत” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री पूरन चंद्र जोशी (प्रांत संयोजक, बजरंग दल) उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विद्यालय के लगभग 750 विद्यार्थियों एवं समस्त शिक्षकगण ने भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “नशा मुक्त भारत” विषय पर आयोजित लाइव कार्यक्रम से जुड़कर उनके प्रेरणादायी उद्बोधन को सुना। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लेना है। यह अभियान देशभर में युवाओं की सक्रिय भागीदारी के साथ संचालित किया जा रहा है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सूर्य प्रकाश जी ने अपने संबोधन में कहा कि नशाखोरी न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य और भविष्य को प्रभावित करती है, बल्कि हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों के ह्रास का भी प्रमुख कारण बनती है।
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि यह जन-जागरूकता अभियान “यूथ इंडिया” के माध्यम से 100 सप्ताह तक विभिन्न गतिविधियों के रूप में संचालित किया जाएगा।
इस अवसर पर श्री उमेश शर्मा, डॉ. माधव प्रसाद, डॉ. नयाल, श्री रजत सिंह, श्री राहुल, श्री जितेंद्र सहित विद्यालय के समस्त आचार्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन नशामुक्त भारत के निर्माण हेतु सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *