डीएसए ग्राउंड में मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के तहत
14 से 23 साल के बालक, बालिकाओ के बैटरी टेस्ट आगामी 5 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे से होगा प्रारंभ
नैनीताल। सरोवर नगरी में आगामी 5 अगस्त को डीएसए ग्राउंड में मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना 2026 के लिए 14 से 23 साल के बालक, बालिकाओ के बैटरी टेस्ट सुबह 9 बजे से बालक बालिकाओ के लिए आयोजित होगा। आयोजकों ने बताया यह बैटरी टेस्ट सभी वर्गो के प्रारंभ होंगे, और जिन प्रतिभागियों को प्रतिभा करना है वह अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा ले साथ ही ऑफलाइन फॉर्म भरकर डोमिसाइल, जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पास बुक की छायाप्रति आवेदन करें। और सभी प्रतिभागियों को अपनी शिक्षण संस्थान जिसमें अध्ययन कर रहे हैं उसका भी उल्लेख करना होगा।




















