August 2, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

श्री राम सेवक सभा के तत्वाधान में

0
1004824271
012 013
111 222 333

एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में अतिथियों और सदस्यों ने पांच दर्जन देवदार और तेजपात के लगाएं पौधे

नैनीताल। सरोवर नगरी के समीपवर्ती बजून में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित नैनीताल के संकल्प को साकार करते हुए श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 60 पौधों का रोपण किया गया, जिनमें 30 देवदार एवं 30 तेजपत्ता के पौधे शामिल रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नैनीताल विधायक सरिता आर्या तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद नैनीताल की अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी नियमित देखभाल का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया। सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। इस मौके पर श्री राम सेवक सभा नैनीताल के अध्यक्ष मनोज साह, नैना रेंज के वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन कार्की, मुकेश जोशी ‘मंटू’, उपाध्यक्ष अशोक साह,प्रबंधक विमल चौधरी,कोषाध्यक्ष बिमल साह, संस्था के सदस्य अतुल साह, मोहित लाल साह, हरीश सिंह राणा, ललित मोहन साह, मिथिलेश पांडे, वन बीट अधिकारी गोधन सिंह, आनंद सिंह बिष्ट, महेंद्र वर्मा, मुन्नी तिवारी, रणजीत शर्मा, संजय गुप्ता, भगवान सिंह कुंवर, राजेंद्र बोरा, प्रमोद रैकुनी, बालम सिंह, युवराज करायत, करन साह, विक्रम कनवाल, मनीष गैड़ा सहित श्री राम सेवक सभा नैनीताल के समस्त पदाधिकारी, सदस्य एवं बाल कलाकार उपस्थित रहे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *