प्रतिष्ठित श्री मां पाषाण देवी मंदिर में 100 किलो दूध से हुआ रुद्राभिषेक और धार्मिक अनुष्ठानों की गूंज

नैनीताल । नगर के ठंडी सडक़ स्थित श्री मां पाषाण देवी मंदिर में शनिवार पवित्र सावन माह के चलते विविध धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया जिसमें भकतों ने भक्तिभाव से प्रतिभाग किया। अनुष्ठानों के चलते दिनभर वातावरण भक्तिमय बना रहा।
मंदिर के पुजारी जगदीश चंद्र भट्ट के नेतृत्व में सुबह ९ बजे १०० लीटर दूध से रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया,उसके बाद दोपहर १२ बजे से हवन तथा शाम को तीन बजे से सुंदरकांड का आयोजन होने के बाद पूर्णाहुति तत्पश्चात भकतों को मां का प्रसाद वितरित किया गया। इन सभी अनुष्ठानों में पुजारी भट्ट के साथ ही आचार्य पंडित भगवती प्रसाद जोशी व अमित डालाकोटी के साथ ही यजमान के रुप में आकाश,अर्पण जैन, गिरीश, नवीन व किशन लाल सप्तनीक शामिल रहे।
दिनभर चले धार्मिक अनुष्ठानों को सफल बनाने में प्रमोद सुयाल, हरीश पांडे, नीरज, अनिता साह, आशा मनराल, आरुष सुयाल, ममता मिश्रा, राजेश मिश्रा, अभिषेक सुयाल,तारा पांडे,डा.प्रगति जैन, भगवती शर्मा,मंजू रौतेला, डा.सरस्वती खेतवाल,पंकज,वर्षा,धीरज आदि भकतजन भकतिभाव से जुटे रहे। अंत में मंदिर के पुजारी जगदीश चंद्र भट्ट ने सभी का आभार जताया।




















