मिनी फुटबॉल ट्रॉफी पर सेंट जोसेफ कॉलेज का कब्जा
मुख्य अतिथि हल्द्वानी के मेयर गजराज बिष्ट ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित













नैनीताल सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित डीएसए द्वारा आयोजित मिनी फुटबॉल प्रतियोगिता में आज शनिवार को फाइनल मुकाबला सेंट जोसेफ और सनवाल स्कूल के मध्य खेला गया रोमांचक मुकाबले में सेंट जोसेफ कॉलेज ने सनवाल स्कूल को 3/1 से हराया। और सेंट जोसेफ कॉलेज ट्रॉफी अपने नाम की, प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि गजराज सिंह बिष्ट मेयर हल्द्वानी तथा विशिष्ट अतिथि विधायक सरिता आर्य मौजूद रहे। उन्होंने विजेता और विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हो बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है। इस मौके पर डीएसए के महासचिव मनोज जोशी, उपाध्यक्ष डी एस बिष्ट, खीमराज देउपा, पवन खडायत ,शैलेन्द्र बर्गली, भूपेन्द्र बिष्ट, धर्मेद्र शर्मा, हरीश जोशी, जलज बर्मा, चन्द्र लाल साह, डा मनोज बिष्ट, भगवत रावत, रमेश प्रसाद, जितेन्द्र पान्डे, सुरेन्द्र कुमार, ब्रिजेश बिष्ट, सहित हजारों दर्शक उपस्थिति रहे।




















