भाजपा नेता डॉ भुवन का जनसंपर्क गांव गांव तक जारी
मिल रहा है समर्थन प्यार और हो रहा है स्वागत









नैनीताल। सरोवर नगरी में भाजपा के वरिष्ठ नेता और जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ भुवन चंद्र आर्य का लगातार नैनीताल विधानसभा के सभी गांव में जनसंपर्क अभियान जारी है आज शनिवार को भी उनके द्वारा बेतालघाट ब्लाक केसिमलखा,डोलकोट ,धनिया कोट ( बखदरकोट ) में क्षेत्र के साथ जनसंपर्क किया। और उनका हाल-चाल जाना गया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों द्वारा समस्याओं से भी अवगत कराया गया और उनके द्वारा प्रशासन से जल्द से जल्द निस्तारण कराने का आश्वासन भी दिया गया। उसके पश्चात डॉक्टर भुवन ने बेतालघाट ब्लाक के गरमपानी में जनसंपर्क किया। माया देवी सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र पहुंच कर वहां महिलाओं से मुलाकात कर सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण योजनाओं के बारे में जानकारी दी। फिर वह रामगढ़ ब्लाक के जौरासी में
पहुंचकर क्षेत्र को लोगों से संपर्क साधा। और बाली राम टम्टा जी के आवास मे बैठक की है। बैठक में डा आर्य का ग्रामवासियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। और उनका हर संभव साथ देने का भरोसा जताया। इस मौके पर गोपाल सिंह पूर्व प्रधान,रणजीत सिंह, चन्द्र शेखर,मोहन राम टम्टा ,दीपक कुमार,सतीश टम्टा,तारा सिंह, यशपाल,विजय कुमार,राधा देवी ,से मुलाकात की उसके बाद गौणा जौरासी में रूप सिंह नेगी पूर्व प्रधान ,मोहन नेगी ,कुंवर सिंह, धर्मेंद्र सिंह,
पूजा देवी ,हेमा देवी ,चारू , रश्मि आर्य,आरती बधानी ,हेमा जलाल ,बबीता ,अंजू , दीक्षा,हेमा, नंदन सिंह नेगी ,गणेश सिंह, बाल किशन ,आनंद बल्लभ,प्रेम सिंह जलाल ,हीरा सिंह,राम सिंह कार्की, सुरेन्द्र सिंह बिष्ट,जगदीश बिष्ट, जीत राम ,सूरज कुमार हरी दत्त जोशी , ईश्वर सिंह बोरा , प्यारे लाल ,उत्तम सिंह,दलीप सिंह,नवीन पाण्डे, आनंद सिंह,चन्दन कुमार ,मोहन सिंह,गुसाई राम , गंगा राम ,हरक सिंह,किशन सिंह,जीवन सिंह से मुलाकात की है।




















