November 1, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

नैनीताल नगर पालिका में नामित सभासदों का शपथ अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल ने दिलाई

0
1004795835
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या की उपस्थिति में हुआ शपथ ग्रहण दी शुभकामनाएं

नैनीताल। नगर पालिका परिषद नैनीताल में आयोजित नामित सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह में विधायक सरिता आर्या मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने नवनियुक्त नामित सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बता दे शपथ ग्रहण समारोह पालिका सभागार में आयोजित किया गया जिसमें अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल ने सभी नामित पांचो सभासदों को शपथ दिलाई।
इस अवसर पर विधायक सरिता आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास और जनसेवा के नए आयाम स्थापित कर रहा है। नगर पालिका परिवार में नए जनप्रतिनिधियों के जुड़ने से जनसेवा को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा सभी के समन्वित प्रयासों से नैनीताल के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं राज्य सरकार का अभिनंदन करते हुए सभी नवनियुक्त नामित सभासदों को सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर कार्यक्रम में
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल ने शासन द्वारा मनोनीत आनंद बिष्ट, विमल बिष्ट, मनोज पवार, दीपिका बिनवाल एवं मीनू बुड़लाकोटी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) रोहताश शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दयाकिशन पोखरिया, मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की सभासद गजाला कमाल, मनोज शाह जगाती, जितेंद्र पांडे जीनू, भगवत सिंह रावत, शीतल कटियार, लता दफौटी गीता उप्रेती, अंकित चंद्रा,काजल आर्या, राकेश पवार, पूरन बिष्ट, ललिता दफौटी, सपना बिष्ट रमेश प्रसाद, सुरेंद्र कुमार दिनेश कटियार धीरज कटियार भाजपा के विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक भारत सिंह मेहरा, महिला आयोग सदस्य विमला अधिकारी, मंडल उपाध्यक्ष मोहित लाल साह, ज्योति ढौंडियाल, विक्रम राठौर, मंडल महामंत्री हरीश सिंह राणा, आशीष बजाज, पंकज बर्गली, प्रकाश आर्य, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व सभासद प्रेम सागर, जीवंती भट्ट, अमिता साह, कविता साह गंगोला, प्रेमा अधिकारी, मीरा बिष्ट, कविता त्रिपाठी, दया बिष्ट, तारा राणा, हेमलता पांडे, हेमा भट्ट, हंसी बिष्ट, विनीता पांडे, गौरव हार्पर, अरविंद पड़ियार, संतोष कुमार, करण साह, युवराज करायत, राजेंद्र बिष्ट, जतिन कुमार, चेतन बिष्ट, संजय सिरोही, विश्वकेतु वैद्य, रोहित भाटिया, लाल सिंह बिष्ट, कृष्ण कुमार शर्मा, संतोष साह, शैलेश बिष्ट, प्रियांशु कुमार एवं संजय कुमार सहित नगर पालिका के सभासद, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *