भीमताल के तड़ागी फीलिंग स्टेशन पंप का क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने किया निरीक्षण

नैनीताल । उच्चाधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने पूर्ति निरीक्षक संजय बिष्ट के साथ भीमताल स्थित मैसर्स तड़ागी फ ीलिंग स्टेशन पंप का निरीक्षण पंप के प्रबंधक जोगिंदर सिंह की मौजूदगी में किया गया ।
उच्चाधिकारियों को शिकायत प्राप्त हुई थी कि पंप में ईधन मुहैया होने के बाद भी पंप में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा आम जनता को पंप में तेल न होने की जानकारी दी जा रही है । इस संबंध में प्रबंधक जोगिंदर सिंह से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि सायं ४.३० से ५.०० बजे के बीच में अचानक ऑटोमेशन में तकनीकी खराबी आने के कारण तेल की सेल बाधित हो गई, इसी बीच पेट्रोल पंप में गाडिय़ाँ तेल लेने आई जिसमें पंप के कर्मचारियों द्वारा गलती से कह दिया गया कि पंप में अभी तेल नहीं है ।
निरीक्षण के दौरान यद्यपि मौके पर ईधन की आपूर्ति सुचारू रूप से पाई गई और स्टॉक रजिस्टर के अनुसार ईधन पंप में मौजूद पाया गया परंतु आम जनता को पंप से नि:शुल्क दी जाने वाली पेयजल की सुविधा और फ स्र्ट ऐड बाकस पंप में उपलबध नहीं पाया गया इसके अलावा पंप में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा आम जनता को दी गई गलत जानकारी के लिए और बरती गई अनियमितता के लिए पंप संचालक को भविष्य के लिए सचेत करते हुए आवश्यक वस्तु अधिनियम १९५५, उत्तर प्रदेश हाई स्पीड डीजल आयल और लाइट डीजल आयल (संभरण बनाये रखना और वितरण) आदेश १९८१ और पेट्रोलियम रूल्स तथा मार्केटिंग डिसिप्लिन गाइडलाइन्स २०२४ का उल्लंघन किए जाने पर १० हजार रुपएं0 का अर्थदण्ड आरोपित किया गया है।




















