November 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

29 जुलाई (बुधवार) को भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ को देखते हुए

0
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिये

जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नंबरों

05942-231178 /79/81 मोबाइल नम्बर

8272080884, या टोल-फ्री नंबर 1077 पर सम्पर्क करे

नैनीताल। भारत मौसम विभाग देहरादून द्वारा 29 जुलाई को जनपद में ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होनें कहा है कि भूस्खनल क्षेत्रों में मार्ग में मलुवा आने से यातायात बाधित होने के दृष्टिगत गिरे पेडों एवं मलुवा को त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्हांेने लोनिवि के अधिकारियों को संवेदनशील मोटर मार्गों पर जेसीबी एवं गैंग कार्मिको की चौबीसों घंटे तैनाती के निर्देश दिये। उन्होंने कहा अधिकारी मुख्यालय पर हाई अलर्ट पर रहेंगे तथा मोबाइल फोन चौबीसों घंटे ऑन रखेेगें तथा तहसील स्तर पर क्यूआर टीमें अलर्ट पर रहेंगी।

उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आवश्यक संसाधनों और व्यवस्थाओं को पहले से तैयार रखा जाए, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके।

 जिलाधिकारी ने आपदा या आपातकालीन स्थिति में सूचना देने के लिए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नंबरों

05942-231178 /79/81 मोबाइल नम्बर 8272080884 या टोल-फ्री नंबर 1077 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *