July 28, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

प्रतिष्ठित  ऑल सेंट्स कॉलेज मे सीआईएससीई जोनल फुटबॉल प्रतियोगिता हेतु चयन ट्रायल आयोजित

0
1004764445
012 013
111 222 333

नैनीताल । सरोवर नगरी  के प्रतिष्ठित  ऑल सेंट्स कॉलेज सीआईएससीई जोनल फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल आयोजित किए गए।
ट्रायल मैच ऑल सेंट्स कॉलेज एवं सेंट मैरीज कॉन्वेंट कॉलेज रैमनी के बीच खेला गया जिसमें ऑल सेंट्स कॉलेज की छात्राओं ने एकतरफ ा प्रदर्शन करते हुए0 ९-० से शानदार जीत दर्ज की।मैच में नंदानी बिष्ट ने सर्वाधिक चार गोल कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। लावण्या ने दो गोल जबकि अक्षरूप, समायरा और कर्मा ने एक.एक गोल दागकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।मैच के दौरान रेफ री बृजेश बिष्ट, अनिल रावत व पवन बिष्ट रहे।
दूसरी ओर अब खिलाडिय़ों के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम टीम का चयन किया जाएगा जो आगामी सीआईएससीई जोनल फुटबॉल प्रतियोगिता में कुमाऊँ का प्रतिनिधित्व करेगी।ऑल सेंट्स कॉलेज प्रशासन ने विजेता टीम को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागियों की खेल भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की तथा चयनित खिलाडिय़ों को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ दीं।इस दौरान मेजबान विद्यालय के खेल विभागाध्यक्ष गोपाल बिष्ट, भूपेंद्र रावत, दीक्षित बिष्ट, मयंक रावत व कामाक्षी बिष्ट समेत अन्य खेल प्रेमी मौजूद रहे

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *